फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इस अभिनेता के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में रही थीं रवीना टंडन, शादी से पहले बन गईं थी दो बेटियों की मां

Tue, 26 Oct 2021 09:02 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Oct 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday: Raveena Tandon was in the headlines due to the affair with this actor became the mother of two daughters before marriage
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। रवीना सफल अभिनेत्री होने के साथ ही मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान रवीना ने कई हिट फिल्में की। उनकी फिल्मों के कई मशहूर गाने जैसे ‘टिप-टिप बसरा पानी’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त- मस्त’, ‘किसी डिस्को में जाए‘ जैसे सॉन्ग आज भी लोगों को नाचते पर मजबूर कर देते हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना की बेहतरीन अदाकारी आज भी लोगों के जहन में उतनी ही है जितना कि पहले हुआ करती थी।

रवीना का जन्म 26 अक्तूबर 1974 को मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिल्मों में आने से पहले रवीना टंडन मॉडलिंग करती थीं। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे, जिसके बाद उन्होंने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी।

 

Happy Birthday: Raveena Tandon was in the headlines due to the affair with this actor became the mother of two daughters before marriage
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

उनके पिता रवि टंडन भी निर्देशक हैं। रवीना मुंबई में ही पली बढ़ी हैं। रवीना का नाम उनके पिता रवि और मां वीना को मिलाकर रवीना रखा गया है। उनका निकनेम 'मुनमुन' है, जो उनके मामा एक्टर मैकमोहन ने दिया था। रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की। उनकी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' थी। साल 1991 में रिलीज हुई यह फिल्म ज्यादा नहीं चली पर लोगों को इसके गाने जरूर पसंद आए।

Happy Birthday: Raveena Tandon was in the headlines due to the affair with this actor became the mother of two daughters before marriage
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। रवीना टंडन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। इनमें ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’ बड़ी हिट साबित हुईं। इसके अलावा अंदाज अपना अपना में भी रवीना थीं। उन्हें ‘कुछ कुछ होता है’ में रानी मुखर्जी और ‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा कपूर का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday: Raveena Tandon was in the headlines due to the affair with this actor became the mother of two daughters before marriage
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा रवीना की निजी जिंदगी ने भी उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, उन दिनों रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा खूब सुनी गई थी। रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मंदिर में चुपके से सगाई तक ली थी। लेकिन, अक्षय के 'दिलफेंक' मिजाज की वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अक्षय से अलग होने के बाद रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी को डेट करना शुरू किया। अनिल तलाकशुदा थे। 22 फरवरी 2004 को दोनों ने उदयपुर में शादी की। दंपति के एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। इसके अलावा शादी से पहले रवीना ने दो बेटियों (छाया और पूजा) को गोद लिया था।

 

विज्ञापन
Happy Birthday: Raveena Tandon was in the headlines due to the affair with this actor became the mother of two daughters before marriage
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही रवीना टंडन की शुरुआती कुछ फिल्में भले ही फ्लॉप रहीं, लेकिन बाद में अपनी अदाकारी और ग्लैमरस अंदाज के चलते उन्होंने 90 के दौर की जानी-मानी अभिनेत्रियों में अपना नाम शामिल कर लिया था। वह एक नेशनल अवॉर्ड विनर अदाकारा भी हैं। उन्हें कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म 'दमन' के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है। रवीना ने बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने साउथ के स्टार नागार्जुन के साथ 'अग्निसाक्षी' फिल्म की। इसके अलावा भी रवीना ने कई और तेलुगु फिल्मों में काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed