फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Salman Khan: 56 साल के हुए सलमान, सितारों ने इस तरह लुटाया भाईजान पर प्यार

Mon, 27 Dec 2021 12:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 27 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Salman Khan: Salman turns 56 today the stars showered love on Bhaijaan by wishing him on birthday
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोमवार यानी 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की इंडस्ट्री में खास पहचान है। सलमान को लोग कितना प्यार करते हैं,यह इस बात से पता चल जाता है कि आज देश ही नहीं विदेश में भी भाईजान के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उन्हें फिल्मों में अपने यूनिक डांस मूव्स, एक्शन और अलग तरह के अभिनय के लिए जाना जाता है। सलमान खान आज भी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं।

हालांकि इस बार भाई के इस खास दिन से पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। यह खबर सुनते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। हालांकि, अब अभिनेता बिल्कुल स्वस्थ हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई कलाकार इस खास मौके पर भाईजान को बधाई और शुभकांमनाएं दे रहे हैं। 

Happy Birthday Salman Khan: Salman turns 56 today the stars showered love on Bhaijaan by wishing him on birthday
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुे ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है। फिल्म इंडस्ट्री की धड़कन सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। आने वाले साल आपके लिए दबंग हो। शुभकामनाएं। वहीं, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सलमान को बथर्डे विश करते हुए लिखा, मिस्टर हॉटनेस को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।  फिट रहें और अपना अधिक ख्याल रखें।



 

 

 

Happy Birthday Salman Khan: Salman turns 56 today the stars showered love on Bhaijaan by wishing him on birthday
पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सलमान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, अतीत में आपने जो आनंद फैलाया है, वह इस दिन आपके पास लौटकर वापस आए। जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं सलमान खान। साथ ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी सलमान खान को इस खास इन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक सलमान खान, आपको हमेशा प्यार और खुशी मिले यही कामना।
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Salman Khan: Salman turns 56 today the stars showered love on Bhaijaan by wishing him on birthday
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने भी इस खास मौके पर भाईजान को बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरे प्यारे सल्लू भाई !! अच्छे इंसान हमेशा दूसरों का भला करने की सोचते हैं। ईश्वर आप जैसी अच्छी आत्मा को जीवन में हमेशा खुश, स्वस्थ और समृद्ध रखे। सुनहरे दिल वाले हमेशा के लिए युवा सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई!। इसके अलावा साउथ के ही एक्टर वेंकटेश दुग्गुूती ने लिखा,  जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सलमान खान। इस साल आपको हर चीज के लिए शुभकामनाएं!
 


 

 

विज्ञापन
Happy Birthday Salman Khan: Salman turns 56 today the stars showered love on Bhaijaan by wishing him on birthday
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के इस खास दिन पर सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि टीवी के कालकार भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इसी क्रम में टीवी अभिनेत्री रश्ति देसाई ने सुनहरे दिल वाले शख्स को जन्मदिन की बधाई । आपके आसपास रहने वाला हर व्यक्ति आभारी और धन्य है। आपके लिए हर रोज प्यार और सिर्फ प्यार सर। इसके साथ ही टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने सलमान को बर्थडे विश करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक सलमान सर। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना करता हूं। भगवान भला करे। इसके अलावा मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने सलमान खान के इस खास दिन पर उन्हें बधाई दी। 



 
 
 

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed