{"_id":"61c93e614c40e93caf0bb735","slug":"salman-khan-birthday-not-sangeeta-somi-ali-aishwarya-meet-salman-khan-s-first-girfriend-shaheen-jaffery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Birthday: संगीता, ऐश्वर्या नहीं इस लड़की से सलमान को हुआ था पहली बार इश्क, खूब लगाए कॉलेज के चक्कर लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Birthday: संगीता, ऐश्वर्या नहीं इस लड़की से सलमान को हुआ था पहली बार इश्क, खूब लगाए कॉलेज के चक्कर लेकिन...
आज सलमान खान का जन्मदिन है। 27 दिसंबर 1965 को सलमान का जन्म इंदौर में सलीम खान और सुशीला चरक के घर हुआ था। 1988 में सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद बतौर लीड एक्टर उनकी फिल्म आई मैंने प्यार किया। इस फिल्म ने सलमान की किस्मत बदल दी। पर्दे रोमांटिक हीरो बनने वाले सलमान देखते ही देखते लोगों के लिए भाईजान और टाइगर बन गए। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन गर्लफ्रेंड्स के मामले में सलमान अव्वल रहे। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। अपने अफेयर के चक्कर में कई बार वो विवादों में भी पड़े।
2 of 5
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ न जाने कितनी लड़कियां उनके जीवन में आईं और गईं लेकिन सलमान आज भी कुंवारे हैं। सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड महज 19 साल में बनी थीं। ये वो लड़की थी जिसपर पहली बार सलमान का दिल आया था। इस लड़की के लिए सलमान उन दिनों अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में कॉलेज के खूब चक्कर लगाया करते थे।
3 of 5
शाहीन जाफरी
- फोटो : फाइल
ये लड़की कोई और नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थी। शाहीन जाफरी पेशे से मॉडल थीं। यह लव स्टोरी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।शाहीन से सलमान की मुलाकात कियारा की मां जेनेविव आडवाणी ने करवाई थी। दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार थी। सलमान खान के परिवार को भी शाहीन बेहद पसंद थीं। सलमान की बायोग्राफी बीईंग सलमान में उनके पहले प्यार का जिक्र किया है। संगीता बिजलानी से पहले सलमान खान शाहीन को बेताहशा चाहते थे। सलमान शाहीन से मिलने के लिए उनके घर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : Twitter
उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी। लेकिन ऐसा न हुआ। इस बीच में सलमान की मुलाकात उस वक्त की मशहूर मॉडल और 1980 की मिसस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हो गई थी, दोनों के बीच प्याकर पनपने लगा था। जिसके बाद सलमान और शाहीन का रिश्ता टूट गया। संगीता संग सलमान के शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिर में संगीता से भी ये शादी नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।