{"_id":"61c9252e7c5a3203e9689159","slug":"salman-khan-birthday-actor-salman-khan-on-snake-bite-says-i-was-hospitalized-for-6-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman khan Birthday: जहरीले सांप ने सलमान को एक नहीं तीन बार काटा, 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman khan Birthday: जहरीले सांप ने सलमान को एक नहीं तीन बार काटा, 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया। इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। अब सांप द्वारा डंसे जाने की दास्तां खुद सलमान खान (Salman Khan) ने मीडिया से बताई है।
A snake had entered my farmhouse, I took it outside using a stick. Gradually it reached onto my hand. I then grabbed it to release, which is when it bit me thrice. It was a kind of poisonous snake. I was hospitalized for 6 hours...I am fine now: Actor Salman Khan on snake bite pic.twitter.com/cnDnUhglm5
सलमान खान की अस्पताल में इलाज के दौरान की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने बताया, एक सांप मेरे फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।
3 of 5
पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने बताया, अच्छी बात ये थी कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद थीं। उनके पास हर तरह का एंटी-वेनम मौजूद था। अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं। हालांकि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान फिलहाल पनवेल फार्महाउस में ही हैं। 27 दिसंबर की रात वह मीडिया से मुखातिब हुए। सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन अपने परिवार के लोगों, करीबियों और चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाया। इस दौरान उनके बॉलीवुड के दोस्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन सलमान को लोकप्रियता मिली सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से। आज सलमान के करोड़ों फैंस हैं। उनकी हर फिल्म का अलग ही क्रेज होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।