फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Birthday: कभी 75 रुपये कमाने वाले सलमान आज हैं करोड़ों के मालिक, लाइमलाइट से दूर पनवेल फार्महाउस में गुजारते हैं वक्त

Mon, 27 Dec 2021 09:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Dec 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Special his career life net worth first movie
सलमान खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं तो इस बार भी कुछ ऐसा ही होना था लेकिन रंग में भंग डालने के लिए जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सलमान को सांप ने काट लिया। हालांकि 6 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सलमान सही सलामत अपने घर लौट आए और जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मुखातिब भी हुए। 



सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन सलमान को लोकप्रियता मिली सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से। आज सलमान के करोड़ों फैंस हैं। 
 

Salman Khan Birthday Special his career life net worth first movie
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एड में पहली बार किया काम
आज जिस सलमान खान की फिल्म उनके नाम से ही करोड़ों कमा लेती है कभी ऐसा दौर भी था जब उनकी पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें तीन साल तक काम ही नहीं मिला। सलमान बेशक सलीम खान के बेटे हैं लेकिन करियर में उन्हें इसका फायदा कभी नहीं मिला। फिल्मों में आने से पहले सलमान ने टीवी ऐड फिल्म में काम किया था। ये ऐड था 'कैम्पा कोला' सॉफ्ट ड्रिंक का। 

Salman Khan Birthday Special his career life net worth first movie
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बैकग्राउंड डांसर बने सलमान
सलमान खान ने एक बार बताया था कि उनकी पहली कमाई महज 75 रुपये थी। जो उन्हें ताज होटल में नाचने के बदले मिली थी। सलमान ने बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वो उनको भी ले गया। सलमान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था तब उनको इसके लिए 75 रुपए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Special his career life net worth first movie
सलमान खान का घर - फोटो : Instagram

करोड़ों के मालिक सलमान खान
बीवी हो तो ऐसी में काम करने के लिए सलमान को 11 हजार रुपये मिले थे। इतना ही नहीं इस फिल्म में सलमान ने अपने ही कपड़े पहने थे। 11 हजार रुपये में काम करने वाले सलमान के पास आज करोड़ों की दौलत है। 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान की नेट वर्थ 293 मिलियन डॉलर थी। 2021 के आंकड़े के मुताबिक यह 380 मिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Special his career life net worth first movie
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट सलमान का घर होने की वजह से काफी चर्चा में रहता है। ईद, दीवाली या फिर किसी और इवेंट में वो घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस से रूबरू होते हैं। इस घर की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा सलमान के पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। सलमान तो लाखों करोड़ों की कार अपने दोस्तों को गिफ्ट में ही दे देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed