फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बैंडिट क्वीन' में सीमा बिस्वास के बोल्ड सीन को देखकर पिता ने दी थी ये प्रतिकिया, फूट-फूट कर रोने लगीं थीं अभिनेत्री

Thu, 14 Jan 2021 09:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 14 Jan 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Seema Biswas the Actress who won National award for playing Phoolan Devi in Bandit queen
seema biswas - फोटो : file photo

चंबल की कुख्यात डाकू फूलन देवी जिसके बारे में लोग सिर्फ कहानियां जानते थे उस कहानी को बड़े पर्दे के जरिए लोगों के सामने लाने वाली एक्ट्रेस सीमा बिस्वास ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। सीमा बिस्वास बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हमेशा चुनौतियों वाले रोल चुने। फिल्म 'बैंडिट क्वीन' भी उनकी जिंदगी की सबसे अहम और चैलेंजिंग फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म में फूलन देवी का किरदार निभाकर सीमा हर किसी के जेहन में बस गईं। सीमा का 14 जनवरी को 55वां जन्मदिन है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके फिल्मी अनुभव के बारे में।

Happy Birthday Seema Biswas the Actress who won National award for playing Phoolan Devi in Bandit queen
सीमा बिस्वास

सीमा बिस्वास का जन्म गुवाहाटी में हुआ था लेकिन उनके माता पिता उन्हें लेकर असम के नलबाड़ी में शिफ्ट हो गए थे। उनकी मां असमी सिनेमा और नाटकों में अभिनय के लिए मशहूर थीं। सीमा की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी भी एक्टिंग करे। ऐसे में एक्ट्रेस बनने की कोई बड़ी ख्वाहिश ना होते हुए भी सीमा बिस्वास नाटकों में काम करने लगीं। जब उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के फैसला किया तो सबसे पहले उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया।

Happy Birthday Seema Biswas the Actress who won National award for playing Phoolan Devi in Bandit queen
seema biswas

इसके साथ ही उनका थिएटर से फिल्मों में आने की शुरूआत हो गई थी। एनएसडी में नाटक के दौरान डायरेक्टर शेखर कपूर के हाथ सीमा बिस्वास की तस्वीरें लगीं थीं। अनप्रोफेशनल ढंग से खिंचवाई इन तस्वीरों को देख उन्होंने सीमा को मिलना को बुलाया।जब वो नहीं जा पाईं तो शेखर खुद उनका नाटक देखने पहुंच गए और उनकी एक्टिंग देख फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के लिए कास्ट कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Seema Biswas the Actress who won National award for playing Phoolan Devi in Bandit queen
seema biswas

इस फिल्म के लिए सीमा बिस्वास ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया था कि फिल्म में बोल्ड सीन शूट करना उनके लिए बहुत कठिन था। उन्होंने बताया था कि फिल्म में ऐसे सीन को शूट करने के लिए रुम में डायरेक्टर और कैमरामैन ही थे और जब शूट खत्म हुआ तो पूरी यूनिट को रोना आ गया था। दरअसल फिल्म के एक सीन में पहले तो ठाकुर फूलन देवी के साथ गैंगरेप करता है और फिर उसे बिना कपड़ों के ही कुएं से पानी लाने को भेज देता है। फिल्म में ये सीन करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।

विज्ञापन
Happy Birthday Seema Biswas the Actress who won National award for playing Phoolan Devi in Bandit queen
Seema Biswas

सीमा ने बताया था कि उन्होंने बाद में डायरेक्टर से कहा था कि इस सीन को फिल्म से हटा दें, लेकिन वो नहीं माने। सीमा को डर था कि उनके पिता जब इस फिल्म को देखेंगे तो कैसे रिएक्ट करेंगे। हालांकि जब सीमा के पिता ने फिल्म को देखा को उन्होंने अपनी बेटी की जबरदस्त एक्टिंग पर उन्हें जमकर शाबाशी दी। सीमा ने बताया था कि पिता के मुंह से अपने लिए तारीफें सुनकर उन्हें रोना आ गया था। बता दें कि इस फिल्म के लिए सीमा की दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स की भी जमकर तारीफ मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed