फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी अब हम लोगों के बीच नहीं हैं। हालांकि, अपने शानदार काम की वजह से वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। सुरेखा सीकरी का जन्म 19 अप्रैल 1945 को नई दिल्ली (ब्रिटिश भारत) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी। इसके बाद अपने 43 साल लंबे करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्म और टीवी सीरियल में काम किया। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे दमदार रोल भी निभाए, जिनकी वजह से सुरेखा सीकरी मनोरंजन जगत का चमकता हुआ सितारा बन गईं। आज हम आपको सुरेखा सीकरी के उन्हीं दमदार किरदारों के बारे में बता रहे हैं, जो घर-घर में मशहूर हो गए।
Surekha Sikri Birth Anniversary: 'किस्सा कुर्सी का' से 'बालिका वधू' तक, सुरेखा सीकरी की एक्टिंग देख आप भी कहेंगे ‘वाह’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधाई हो
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ में सुरेखा सीकरी ने सास का किरदार निभाया था, जिसका अपनी बहू (नीना गुप्ता) से अक्सर झगड़ा होता है। सुरेखा सीकरी के किरदार में जबरदस्त ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब नीना गुप्ता ज्यादा उम्र में प्रेग्नेंट होती हैं। पहले सुरेखा सीकरी फिल्म में अपनी बहू को खूब ताने देती हैं, लेकिन जब रिश्तेदार नीना गुप्ता का मजाक उड़ाते हैं तो सुरेखा अपनी बहू के समर्थन में खड़ी हो जाती हैं।
बालिका वधू
‘बालिका वधू’ टीवी का पॉपुलर सीरियल था, जो कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ था। सीरियल में सुरेखा ने सख्त दादी का किरदार निभाया था, जिसके हाथ में पूरे घर की डोर होती है। उनकी इजाजत के बिना घर में एक पत्ता भी नहीं हिलता। शो में सुरेखा की एक्टिंग और अंदाज को बेहद पसंद किया गया था। इस सीरियल में सुरेखा सीकरी के अलावा ग्रेसी गोस्वामी, शशांक व्यास, अविका गौर, रूप दुर्गापाल, सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।
तमस
‘तमस’ भीष्म साहनी के उपन्यास पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया था। इस फिल्म में सुरेखा सीकरी ने ‘राजो’ का किरदार निभाया था, जो सपोर्टिंग कैरेक्टर था, लेकिन इसमें भी सुरेखा सीकरी ने आग लगा दी थी। उन्हें इस फिल्म में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। फिल्म विभाजन की पृष्ठभूमि पर थी, जिसमें आम लोगों की दुर्दशा को दिखाया गया था।
किस्सा कुर्सी का
‘किस्सा कुर्सी का’ सुरेखा सीकरी की डेब्यू फिल्म थी, जो साल 1978 में रिलीज हुई थी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें सुरेखा ने मीरा का किरदार निभाया था। फिल्म में सुरेखा को बहुत बड़ा रोल नहीं मिला था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। फैंस ने उनके काम को काफी पसंद किया था।