सब्सक्राइब करें

Tabu Birthday: अजय देवगन की वजह से कुंवारी रह गईं तब्बू, इस एक्टर से करती थीं बेइंतहा प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Nov 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Tabu: 5 facts you probably didn't know about actress
tabu - फोटो : instagram

तब्बू हिंदी फिल्म जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। चाहे बात चांदनी बार की करें या फिर मकबूल या हैदर की, तब्बू ने अपनी अदाकारी से देश-विदेश में प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाया है। 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में जन्मी अभिनेत्री का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है। छोटी उम्र में ही उनकी मां-रिजवाना और पिता-जमाल हाशमी का तलाक हो गया था। 



हमेशा चर्चा में रहीं तब्बू
छेड़छाड़ का मामला हो या साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ अफेयर, तब्बू की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। अभिनेत्री गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगी। तब्बू एक सक्सेसफुल फिल्म एक्ट्रेस हैं जो लगभग 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। आइए डालते हैं एक नजर उनके करियर और निजी जीवन के कुछ पहलुओं पर...

Trending Videos
Happy Birthday Tabu: 5 facts you probably didn't know about actress
tabu - फोटो : social media

हैदराबाद से पूरी की स्कूली शिक्षा 
तब्बू की मां एक स्कूल टीचर थीं। वह खुद हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल की छात्रा रहीं। साल 1983 में तब्बू मुंबई आ गईं जहां उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में दो साल तक पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू को मौका दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Tabu: 5 facts you probably didn't know about actress
अजय देवगन और तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू को पहला बड़ा ब्रेक फिल्म प्रेम में मिला। बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म को पूरा होने में करीब आठ साल लगे। फिल्म में तब्बू के साथ संजय कपूर लीड एक्टर थे। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। इसी दौरान वह 'पहला पहला प्यार' में भी नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म भी हिट नहीं हुई। तब्बू 1994 में विजयपथ से सुर्खियों में आईं। अजय देवगन और तब्बू अभिनीत यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट रही। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का डेब्यू पुरस्कार भी जीता। 

Happy Birthday Tabu: 5 facts you probably didn't know about actress
ajay devgn, tabu - फोटो : social media

तो इसलिए नहीं हुई तब्बू की शादी
तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी न होने का बड़ा कारण अजय देवगन हैं। दरअसल तब्बू के कजिल समीर आर्या और अजय देवगन एक्ट्रेस के पड़ोसी थे। तब्बू से मिलने वाले हर लड़के पर उनकी नजर रहती थी। उन्होंने बताया था कि अगर कोई लड़का उनके आसपास दिखता था तो दोनों मिलकर उनकी पिटाई कर देते थे। इसलिए अब तक उनकी शादी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Happy Birthday Tabu: 5 facts you probably didn't know about actress
तब्बू संग नागार्जुन - फोटो : Social Media

नागार्जुन से हुआ प्यार
तब्बू का नाम साउथ स्टार नागार्जुन के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों ने करीब 15 साल तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे, इसलिए दोनों अलग हो गए। कहा जाता है तब्बू नागार्जुन के लिए इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने हैदराबाद में घर तक ले लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed