दिवाली खुशियों का पर्व है। रोशनी और उम्मीदों से सजा यह त्योहार, हर किसी के लिए बेहद खास होता है। सितारे इस त्योहार को बेहद धूमधाम मनाते हैं। इस साल की दिवाली कुछ सितारों के लिए बेहद खास होने वाली हैं, क्योंकि इस बार शादी के बाद उनकी पहली दिवाली है।आइए जानते हैं कौन सी जोड़ियां इस बार अपनी पहली दिवाली मना रही हैं।
DIWALI 2021: राहुल-दिशा से वरुण-नताशा तक, शादी के बाद बेहद खास होने वाली है इन सितारों की पहली दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामी गौतम- आदित्य धर
एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से इस साल 4 जून को शादी की थी। अब यामी इस साल पति आदित्य के साथ अपनी पहली दिवाली मनाएंगी। शादी के बाद ये इन दोनों की पहली दिवाली है जोकि उनके लिए बहुत खास है।
गौहर खान-जैद दरबार
अभिनेत्री गौहर खान ने पिछले साल 25 दिसंबर को इस्माइल दरबार के छोटे बेटे जैद दरबार से शादी की थी। पारंपरिक रीति- रिवाजों से दोनों ने घरवालों और कुछ खास दोस्तों के बीच निकाह किया था। इस साल दोनों की पहली दिवाली होगी।
वरुण धवन-नताशा दलाल
बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन ने इसी साल 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। उनकी शादी परिवार के लोगों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस बार दोनों साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं।
पिछले साल दिसंबर में आदित्य नारायण ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। वे उनके साथ बतौर गेस्ट कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। ये दिवाली इनके लिए भी बहुत स्पेशल है।