सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इस दिवाली अपना सकती हैं इन अभिनेत्रियों का पारंपरिक लुक, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 04 Nov 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Sara ali khan to janhvi kapoor try these bollywood actresses traditional looks for diwali party
सारा अली खान, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रोशनी से जगमगाते और खुशियों के त्योहार दिवाली की शुरुआत हो गई है। हर तरफ लोग दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह देश के सबसे बड़े त्योहार में से एक होता है और सभी इसे धूमधाम से मनाते हैं। एक तरफ जहां दीया और झालरों की शॉपिंग होती है तो वहीं महिलाओं का ध्यान इस बात पर भी रहता है कि कैसे वह दिवाली के मौके पर खूब अच्छे से बने संवरे। चाहे कोई सेलेब्रिटी हो या फिर आम महिला त्योहार के दिन उनका ध्यान अपनी साज सज्जा पर भी होता है।



इस दिवाली अपना सकती हैं इन अभिनेत्रियों के लुक्स

वैसे भी दिवाली के दिन लक्ष्मी मां की पूजा होती है और महिलाएं अपने घर की लक्ष्मी होती हैं ऐसे में उनका तैयार होना और खूबसूरत लगना बहुत जरूरी है। बॉलीवुड सेलेब्स के लुक आम महिलाओं को काफी पसंद आते हैं और आज के समय में हर कोई अपने पारंपरिक परिधान को मॉ़डर्न टच देना चाहता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ ऐस लुक्स के बारे में जिन्हें इस दिवाली अपनाकर आप लगेंगी और भी ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस।

Trending Videos
Sara ali khan to janhvi kapoor try these bollywood actresses traditional looks for diwali party
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

आलिया भट्ट

आलिया आधुनिक कपड़े तो पहनती हैं लेकिन उनका ट्रेडिशनल लुक भी काफी चर्चा में रहता है। आलिया दूसरी अभिनेत्रियों की तुलना में कम हाइट की हैं लेकिन वह बेहद खूबसूरती से अपना ट्रेडिशनल लुक अपनाती हैं। आलिया ने पिछले साल दिवाली के मौके पर हलके गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। साथ ही छोटी सी झुमकी, हल्के मेकअप और छोटी सी बिंदी लगाई थी। ऐसे में उनका यह लुक इस दिवाली आप भी अपना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan to janhvi kapoor try these bollywood actresses traditional looks for diwali party
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी

शेरशाह गर्ल कियारा आडवाणी अपने ट्रेडिशनल लुक को बड़े ही स्टाइल से कैरी करती हैं। हाल ही में उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने यैलो दुपट्टा कैरी किया था। साथ ही गले में चोकर पहनने के साथ उन्होंने बेहद लाइट मेकअप किया था। आप भी ऐसे ही ऑफ व्हाइट लंहगे के साथ पीले, नीले या लाल रंग के दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इससे आपका दीवाली लुक सबसे अलग होगा।

Sara ali khan to janhvi kapoor try these bollywood actresses traditional looks for diwali party
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा अपनी साड़ियों और लहंगे के लिए काफी मशहूर हैं। उनके ऊपर एथेनिक ड्रेसेज काफी अच्छी लगती हैं। हाल ही में एक शिल्पा ने गाढ़े गुलाबी रंग का लहंगा पहना था साथ ही सिल्वर रंग की ज्वैलरी भी पहनी थी। शिल्पा ने अपने बालों को अलग अंदाज में गुंथा था और गाढ़े काजल और बिंदी से अपने लुक को पूरा किया था। इस दिवाली आप भी यह लुक ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन
Sara ali khan to janhvi kapoor try these bollywood actresses traditional looks for diwali party
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी कपूर

जान्हवी आज की मॉडर्न अभिनेत्री मानी जाती हैं लेकिन उनका साड़ी लव भी किसी से छिपा नहीं है। जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही बेहद खूबसूरत साड़ियां पहनती हैं। इस दिवाली आप भी जान्हवी की डैजलिंग साड़ी का लुक अपना सकती हैं। जान्हवी ने गोल्डन और सिल्वर बॉर्डर की साड़ी पहनी थी साथ ही बड़े झुमके से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed