सब्सक्राइब करें

DIWALI 2021: दिवाली पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं ये फिल्में, देखने वालों ने पीट लिया था माथा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Nov 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
DIWALI 2021: Movies Released On Diwali But Flopped Drastically
फिल्म के पोस्टर्स - फोटो : ट्विटर

दिवाली सभी के लिए खुशियों का त्योहार है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के बड़े- बड़े हस्तियों के लिए भी ये उत्सव बेहद खास होता है। कई छोटे- बड़े फिल्म निर्माता दिवाली पर अपनी फिल्मों के रिलीज को लेकर टक-टकी लगाए बैठे रहते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े सितारें अपनी फिल्म की रिलीज के लिए दिवाली का इंतजार करते हैं।इनमें से कई फिल्मों को तो दर्शक खूब पसंद करते हैं लेकिन कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो जाती है। आज हम आपको उन बड़ी बजट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके आने से पहले तो खूब धूम मची, लेकिन दिवाली रिलीज सुपरफ्लॉप रही।

Trending Videos
DIWALI 2021: Movies Released On Diwali But Flopped Drastically
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : social media

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 

साल 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सुपर फ्लॉप साबित हुई। अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की जोड़ी भी इस फिल्म की डूबती नैया पार लगाने में नाकामयाब रही। हालांकि रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी पर रिलीज के बाद फैंस ने इस बड़े बजट की फिल्म को सिरे से नकार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DIWALI 2021: Movies Released On Diwali But Flopped Drastically
मिशन कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन कश्मीर
संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत फिल्म 'मिशन कश्मीर' साल 2000 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। अच्छा-खासा बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी। ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी लेकिन शायद दर्शकों को फिल्म का प्लॉट पसंद नहीं आया।

DIWALI 2021: Movies Released On Diwali But Flopped Drastically
सांवरिया - फोटो : सोशल मीडिया
सांवरिया

शाहरुख खान के 'ओम शांति ओम' के साथ रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की यह ड्रीम प्रोजेक्ट, सिनेमाघरों में बुरी तरह पिट गई थी। यह बॉलीवुड की डेब्यू जोड़ी रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म थी। साल 2007 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह काफी बड़ी बजट फिल्म थी। लेकिन खराब स्टोरी लाइन के कारण लोगों ने अपना सिर पीट लिया।

विज्ञापन
DIWALI 2021: Movies Released On Diwali But Flopped Drastically
मैं और मिसेज खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मैं और मिसेज खन्ना
दिवाली के मौके पर साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म भी बड़े बजट की फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन प्रेम राज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर सिरे से नकार दिया और यह फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप साबित हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed