बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप 47 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 6 सितंबर 1974 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' डायरेक्ट की थी, जो कि साल 2010 में आई थी। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था। बता दें कि अभिनव कश्यप मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई हैं।
बर्थडे: 47 साल के हो गये 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप, सलमान पर लगाया था करियर बर्बाद करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दबंग' के वक्त अरबाज खान और उसके बाद से हमेशा। इस पोस्ट में अभिनव ने 'दबंग' के बाद के अगले 10 साल की कहानी बताई थी। उन्होंने लिखा था कि 'दबंग 2' की मेकिंग से उन्हें बाहर निकलने का कारण अरबाज खान और सोहेल खान का उनके करियर पर कंट्रोल की कोशिश था। उन्होंने यह भी लिखा था कि उनको काफी डराया और धमकाया गया था।
अभिनव ने लिखा था कि अरबाज ने उनका श्री अष्टविनायक फिल्म्स के साथ चलने वाला प्रोजेक्ट बिगाड़ दिया था। यह प्रोजेक्ट उन्होंने राज मेहता के कहने पर साइन किया था। मेरे साथ काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मैंने श्री अष्टविनायक फिल्म्स को पैसे वापस दे दिए। इसके बाद जब मैं वायकॉम गया था, सोहेल खान ने उसके सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी। मुझे साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये 90 लाख इंटरेस्ट के साथ लौटानी पड़ी। फिर मैंने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म 'बेशरम' की तो सलमान खान और उनका परिवार फिल्म रिलीज में रोड़े डालने लगा।
फिल्म के रिलीज से पहले मुझ पर कीचड़ उछाला गया और नेगेटिव कैंपेन चलाया गया। जिसके कारण डिस्ट्रिब्यूटर्स मेरी फिल्म खरीदने से डर गए। मुझे मारने और परिवार की फीमेल मेंबर्स के साथ रेप तक की धमकियां दी गईं। इसके कारण मेरे और परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा।