{"_id":"5bfdfe50bdec22414b47c408","slug":"happy-birthday-yami-gautam-know-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस नहीं आईएएस अफसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, इस एक चीज के बिना नहीं करतीं विदेश यात्रा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस नहीं आईएएस अफसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, इस एक चीज के बिना नहीं करतीं विदेश यात्रा
Wed, 28 Nov 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
yami gautam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यामी गौतम आज 30 साल की हो गई हैं। क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम करने के बाद यामी ने हिंदी सिनेमा में सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से एंट्री ली थी। पेश है उनके जीवन से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें।
कानूनी लड़की यामी गौतम के साथ काम करने वाले अक्सर ये बताते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सीधे सुनना पसंद है। हर बात पर उनकी राय होती है और वह अपने विचारों को लेकर भी बहुत सजग रहती हैं। दरअसल, ये उनकी पढ़ाई का नतीजा है।
2 of 5
yami gautam
फिल्मों में आने से पहले यामी चंडीगढ़ में लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। इतना ही नहीं यामी आइएएस अफसर बनना चाहती थीं। ग्रीन हाउस गर्ल यामी गौतम तमाम तरह के सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। इनमें से एक है ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना। यामी ने हिमाचल प्रदेश में भी जमीन लेकर एक ग्रीन हाउस बनाया है और वहां वह आर्गेनिक खेती करती भी हैं।
3 of 5
Yami Gautam
शूटिंग से छुट्टियां मिलते ही वह अपने इस ग्रीन हाउस को देखने पहुंच जाती हैं। कसरती करिश्मा यामी गौतम का मानना है कि फिटनेस के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है। वह खुले में व्यायाम करने को बढ़ावा देती हैं। खुले में एक्सरसाइज करने वाली यामी गौतम ने अपने ट्रेनर की मदद से इसके लिए बाकायाद पूरा शेड्यूल बना रखा है जिसमें शारीरिक मेहनत के अलावा सैनिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाली रस्सियों की कसरत भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Yami Gautam
यामी गौतम एक प्रशिक्षित पोल डांसर भी हैं। अपने नृत्य और अपने व्यायाम में यामी को पोल डांसिंग से बहुत मदद मिली है। पोल डांसिंग उन्होंने मशहूर पोल डांस आरेफा से सीखी है। चाय की चटोरी यामी गौतम को चाय वो भी कड़क हिंदुस्तानी, बहुत पसंद है।
विज्ञापन
5 of 5
yami gautam
यामी विदेश भी जाती हैं तो अपने साथ भारतीय चाय ले जाना नहीं भूलतीं और हर होटल में वह अपने साथ ले जाई गई चाय ही बनवाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।