{"_id":"5bfd0064bdec2241b6287c1d","slug":"raj-babbar-son-prateik-babbar-birthday-special-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं प्रतीक बब्बर, इस वजह से 12 की उम्र में ही लग गई थी ड्रग्स की लत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रिटिश एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं प्रतीक बब्बर, इस वजह से 12 की उम्र में ही लग गई थी ड्रग्स की लत
Wed, 28 Nov 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prateik Babbar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम करने वाले प्रतीक बब्बर का आज जन्मदिन है। 28 नवंबर 1986 को जन्में प्रतीक इस बार अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगे। प्रतीक बब्बर दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और जाने-माने अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे हैं।
2 of 5
Prateik babbar
प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि, 12 की उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते वह 17 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे।
3 of 5
Prateik and Raj babbar
कहा जाता है कि एक वक्त था जब प्रतीक बब्बर अपने पापा से नफरत करते थे। दरअसल प्रतीक के जन्म के कुछ ही दिनों बाद ही स्मिता पाटिल की डेथ हो गई थी। इसके बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रह कर बड़े हुए। प्रतीक ने कहा था, मेरे पिता के पास मेरी बात सुनने का वक्त नहीं था। सब लोग मुझे मेरी मां की कामयाबी के बारे में बताते थे लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे दिमाग में आवाजें कौंधती थी कि मेरी मां मेरे साथ क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
prateik babbar
ब्रिटिश अभिनेत्री एमी जैक्सन और प्रतीक बब्बर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एमी जैक्सन ने हिंदी फिल्मों की शुरुआत प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म ‘एक दीवाना था’ से की थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Prateik babbar
प्रतीक ने इसी साल जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से सगाई की है। प्रतीक और सान्या पिछले आठ सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि 7 महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद प्रतीक और सान्या ने सगाई कर ली। इसी साल रिलीज हुई फिल्म बागी 2 में नजर आए प्रतीक बब्बर निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में भी दिखे थे। इस फिल्म में वो एक चरमपंथी के किरदार में दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।