दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए यह खास दिन है। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने खास शख्स को लेकर प्यार जताया है और नोट साझा किया है। तो चलिए आगे की स्लाइड में दिखाते हैं फिल्मी कलाकार किस तरह वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में कहा- 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने दो पोस्ट किए हैं। एक तस्वीर में वह सैफ अली खान के साथ हैं और रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उन्होंने तैमूर की पोस्ट की है। करीना ने कैप्शन में लिखा- 'तुम मेरी तरह पाउट करते हो इसलिए नहीं... लेकिन तुम मेरे वैलेंटाइन हो, दिल की धड़कन।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि 'इस दिन के लिए कुछ बड़ा नहीं है लेकिन आज ऐसा लग रहा था जैसे सूर्यास्त की तस्वीर पोस्ट करने लिए अच्छा दिन है। मेरे हर दिन और हमेशा के वैलेंटाइन।'
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत ने उनके नाम का टैटू बनाया है। तस्वीरें साझा करते हुए नेहा लिखती हैं कि "मेरे वैलेंटाइन ने मुझे बेस्ट गिफ्ट दिया। इतना प्यार बेबी? मैंने उससे पूछा बेबी दर्द हुआ होगा? उसने जवाब दिया- 'बिल्कुल भी नहीं। मैं तुम्हारा गाना गा रहा रहा था।' हां मैं तुम्हारी और तुम मेरे हो हमेशा के लिए।"
राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे मेरा प्यार। मेरी जिंदगी तुम्हारे बिना पूरी नहीं होती। शुक्रिया मुझे पूरा करने के लिए। शुक्रिया हमेशा प्रेरित करने लिए। शुक्रिया मुझे पागलों की तरह हंसाने के लिए। मेरे हिस्से की सारी खुशियां भी तुम्हें मिल जाए।'