फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे पर मीरा राजपूत ने शाहिद नहीं बल्कि इस शख्स के लिए लिखा पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sun, 14 Feb 2021 02:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 14 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput names her go-to person in ‘most awkward moments’ and it’s not Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : फाइल

आज यानी 14 फरवरी को लोग अपने लव वन के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। दरअसल, मीरा राजपूत अपनी सबसे प्यारी दोस्त के साथ 'गैलेनटाइन' सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है।

Mira Rajput names her go-to person in ‘most awkward moments’ and it’s not Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram

मीरा राजपूत ने दो तस्वीरें साझा की है। इनमें से एक तस्वीर बहुत ही पुरानी है। इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त सेजल कुकरेजा के साथ है। मीरा गले मिलते हुए उनके गाल पर किस कर रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर हाल के दिनों की है।  इस तस्वीर में मीरा और सेजल गले मिल रहे हैं।इन दोनों तस्वीरों से साफ होता है कि मीरा और सेजल काफी करीबी और पुरानी दोस्त हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

Mira Rajput names her go-to person in ‘most awkward moments’ and it’s not Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों को साझा करते हुए मीरा ने एक मैसेज लिखा जिसमें वह बताती हैं कि सेजल उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और जब भी वह किसी विचित्र परिस्थिति में होती है, तो उससे निकलने के लिए सेजल को कॉल करती हैं।  मीरा लिखती हैं, 'मेरी जिंदगी की लवर, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और विचित्र परिस्थितियों में मेरी मदद करने वाली को गैलेनटाइन की शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput names her go-to person in ‘most awkward moments’ and it’s not Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : instagram

मीरा आगे लिखती हैं, 'मेरा सबसे मजबूत लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप हो तुम और मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हम एक साल बाद तुम्हारी शादी में मिल रहे हैं। उम्मीद करती हूं कि ये दोस्ती एक साथ लंबे वक्त आगे बढ़े क्योंकि कुछ चीजों में कभी बदलाव नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'देखा कितना वक्त गुजर गया- तस्वीर की क्वैलिटी तो देखो।'

विज्ञापन
Mira Rajput names her go-to person in ‘most awkward moments’ and it’s not Shahid Kapoor
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी गोवा ट्रिप के दौरान कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं जो काफी चर्चा में रही। बता दें कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर ले जाती दिख रही हैं। मीरा अपनी सेहत का काफी खयाल रखती हैं। इसके साथ ही  मीरा खाने की काफी शौकीन हैं, लेकिन बावजूद वह इसके अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed