फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Har Mahadev: 'हर हर महादेव' के खिलाफ इतनी नाराजगी क्यों, आखिर क्या है विवाद की असल वजह? जानें यहां

Tue, 08 Nov 2022 12:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Nov 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev Movie Controversy ncp leader jitendra awhad stops show of marathi movie on shivaji maharaj
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Har Har Mahadev Controversy: मराठी सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप में बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में कुछ संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने 'हर हर महादेव' की आलोचना की और सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन होने से राेक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुणे शहर में यह प्रदर्शन मराठा संगठन के सदस्यों और ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में किया गया था। लेकिन, सवाल यह उठता है कि फिल्म में ऐसा क्या दिखाया गया है, जिसकी वजह से मराठा संगठन भड़क गया है? आइए जानते हैं...

Har Har Mahadev Movie Controversy ncp leader jitendra awhad stops show of marathi movie on shivaji maharaj
'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

संभाजी छत्रपति ने दी चेतावनी
बता दें कि शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' और आगामी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' की आलोचना की है। संभाजी ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने चेतावनी देते हुए कहा, 'हर हर महादेव' में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। इसलिए ‘संभाजी ब्रिगेड' के सदस्यों ने पुणे के एक सिनेमाघर में 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग रोक दी है। इतना ही नहीं हमने सिनेमाघर के मालिक को चेतावनी भी दी है। वहीं, आगामी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' में 'मावले' (छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक) का भयावह चित्रण दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनीं साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस, पोस्ट साझा कर जताई बेटे के जन्म की खुशी

Har Har Mahadev Movie Controversy ncp leader jitendra awhad stops show of marathi movie on shivaji maharaj
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'हर हर महादेव' में ऐसा क्या दिखाया गया है?
फिल्म 'हर हर महादेव' में शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाई गई है। बता दें कि बाजी प्रभु देशपांडे ने 300 सैनिकों की सेना के साथ 12 हजार बीजापुरी सैनिकों से युद्ध लड़ा था। गौरतलब है कि क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को ही यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं, इसके स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है। हांलाकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी के चित्रण को गलत रूप से दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:  क्या एक ही फिल्म में दिखाई देंगे खान ब्रदर्स, अरबाज ने सलमान-सोहेल संग फिल्म पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Har Har Mahadev Movie Controversy ncp leader jitendra awhad stops show of marathi movie on shivaji maharaj
हर हर महादेव - फोटो : सोशल मीडिया

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?
'हर हर महादेव' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। सामने आ रहे आंकड़ों की माने तो 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हर हर महादेव' ने अब तक 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी 25 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक अपनी लागत का 65 फीसदी कमा लिया है। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट से मोटी कमाई कर EMI भरती हैं जान्हवी, बताया- ब्रांड्स के अप्रोच करने का तरीका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed