फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: क्या एक ही फिल्म में दिखाई देंगे खान ब्रदर्स, अरबाज ने सलमान-सोहेल संग फिल्म पर किया बड़ा खुलासा

Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Reports Claim Bigg Boss host may collaborate with brothers arbaaz khan and sohail
अरबाज खान, सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्म को लेकर तो कभी निजी जिंदगी के कारण अक्सर सलमान खान खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों लगातार अपनी आगामी फिल्मों औऱ अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे सलमान को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि सलमान खान बहुत जल्द अपने दोनों भाइयों अरबाज और सोहेल के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Salman Khan Reports Claim Bigg Boss host may collaborate with brothers arbaaz khan and sohail
अरबाज खान, सोहेल खान - फोटो : ANI

वर्षों पहले 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड पर साथ आने के अलावा सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान ने कभी भी एक फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। इन तीनों की जोड़ी में दो-दो भाइयों ने अलग-अलग फिल्मों में काम किया है, लेकिन तीनों एक फ्रेम में देखा जाना अभी भी बाकी है। लोग हमेशा से तीनों को एक-साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं, जो लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनका यह ख्बाव जल्दी ही पूरा हो सकता है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने खुलासा किया है कि यह जल्द ही हो सकता है।
Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमे रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन

Salman Khan Reports Claim Bigg Boss host may collaborate with brothers arbaaz khan and sohail
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media

अरबाज खान ने बताया कि हम तीनों भाइयों की ज्यादातर बातचीत फिल्मों और काम को लेकर होती है। वह कहते हैं, 'हमारी अधिकांश चर्चाएं उस काम को लेकर होती हैं, जो हम कर रहे होते हैं। हम एक-दूसरे से उन फिल्मों के बारे में पूछते रहते हैं जो हम कर रहे हैं क्योंकि हम सभी हैं अपना काम कर रहे हैं। वहीं से हमें अपनी जानकारी मिलती है। नहीं तो हम आम तौर पर एक-दूसरे के काम के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'बेशक हम फिल्मों के बारे में बात करते हैं लेकिन हम सिर्फ फिल्मों के बारे में बात नहीं करते हैं। किसी भी परिवार की तरह, हम सभी मस्ती करते हैं, एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं।'
Arvind Trivedi: श्रीराम के परम भक्त थे 'रामायण' के रावण, भगवान को अपशब्द कहने पर ऐसे करते थे पश्चाताप

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Reports Claim Bigg Boss host may collaborate with brothers arbaaz khan and sohail
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान और सोहेल खान ने साल 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में एक साथ काम किया है। इस फिल्म में अरबाज खान का भी एक कैमियो था। यही एक फिल्म है जिसमें साथ काम कर चुके हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जब अरबाज से पूछा गया कि क्या आने वाले समय में कोई ऐसा प्रोजेक्ट है जहां वे तीनों एक साथ काम करते दिखाई देंगे? इसका जवाब देते हुए अरबाज खान ने कहा, 'हां, इसकी बहुत बड़ी संभावना है। जब भी वह अवसर होता है हम ऐसा करने से चूकते नहीं हैं। बात बस इतनी सी है कि अभी हम सब अपने-अपने कामों में लगे हुए हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आएगा जब आखिरकार सोहेल, सलमान और मैं किसी चीज के लिए साथ आएंगे और शायद इसमें ज्यादा समय न लगे। यह बहुत जल्द होगा।'
Pathaan: जॉन के किरदार को लेकर 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का बड़ा बयान, बोले- अभिनेता ही थे पहली पसंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed