भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच से पहले हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुुणाल पांड्या का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाते हुए दिख रहे हैं।
धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भाई के सामने दिखाया ये टैलेंट, रजनीकांत के दामाद आएंगे याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज की इस सीरीज में हार्दिक पांड्या आराम पर हैं। वहीं क्रुणाल ने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन दिखाया। क्रुणाल वनडे टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में वो अपने भाई के साथ मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें पांड्या ब्रदर्स का अलग ही टैलेंट देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: इन 5 अभिनेत्रियों के ये हैं बिजनेसमैन भाई, लाइमलाइट से रहते दूर और करोड़ों में करते कमाई
🎶 Why this Kolaveri Kolaveri Kolaveri Di at the Pandya music studio 😆🎤 @hardikpandya7 pic.twitter.com/Ja6cBFkFGH
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) August 10, 2019
हार्दिक पांड्या उन क्रिकेटर में से हैं जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और के एल राहुल ने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और चारों तरफ उनकी इस टिप्पणी की आलोचना हुई थी।
हार्दिक पांड्या का नाम एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जुड़ता रहा है हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद एली अवराम बार-बार हार्दिक के साथ नाम जुड़ने पर नाराज हो गई थीं। एली ने कहा था- ‘मुझे काफी दुख हुआ है इन खबरों से। हमारे बीच जो कुछ भी था वो काफी पहले ही खत्म हो चुका है। ये तकरीबन साल भर पहले ही खत्म हो गया था।’