भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेल के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। कभी अफेयर की खबरों को लेकर तो कभी अपने बयानों से हार्दिक पांड्या सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर बॉलीवुड की अभिनेत्री ने कमेंट किया है।
ट्रक में सफर करके मैच खेलने जाते थे हार्दिक पांड्या, तस्वीर देख इस अभिनेत्री ने किया इमोशनल कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों की तस्वीर शेयर की। लोअर टीशर्ट पहने हार्दिक पांड्या एक लोडर ट्रक में बैठे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पुरानी यादें, बात उन दिनों की है जब मैं लोकल मैच खेलने के लिए ट्रक में बैठकर जाया करता था।। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। ये एक शानदार सफर रहा है। हां, मुझे इस खेल से प्यार है।'
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
हार्दिक पांड्या की इस तस्वीर पर उर्वशी रौतेला ने कमेंट किया कि 'रेस्पेक्ट, मैं भी बास्केटबॉल खेलने के लिए ट्रेन से सफर किया करती थी।' बता दें कि उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के बीच अफेयर की खबरें रही हैं हालांकि उर्वशी ने ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया था।

हार्दिक और उर्वशी के बीच अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब साल 2018 में दोनों साथ में एक पार्टी में नजर आए। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद लोग इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें करने लगे थे।
पिछले दिनों उर्वशी रौतेला अपने एक वीडियो पर बयान को लेकर चर्चा में आई थीं। अप्रैल 2019 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फंक्शन में पहुंचीं उर्वशी ने बोनी कपूर के साथ पोज दिया था। इस दौरान बोनी कपूर ने उर्वशी के बट पर मारा था। हाल ही में उर्वशी ने इन खबरों पर कहा था- 'मुझे फोटोग्राफी के एंगल के बारे में नहीं मालूम है जिस तरह से फोटो ली गई है। यह अजीब था इसलिए ये बड़ी बात बन गई थी। मेरा फोन 7 दिनों तक नॉनस्टॉप बजता रहा। इस बारे में बोनी जी से बात हुई थी। मुझे पता है कि ये उनके लिए भी अजीब था।'
उर्वशी रौतेला को बोनी कपूर के टच करने पर मचा था हंगामा, अब अभिनेत्री ने कही