फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harman Baweja: स्कूप से वापस लाइमलाइट में लौटे हीरो हरमन बावेजा, निर्माता के तौर पर इफ्फी गोवा में होगा डेब्यू

Wed, 13 Nov 2024 05:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Nov 2024 05:08 PM IST
सार

हरमन बावेजा ने आठ साल बाद अपनी वेब सीरीज स्कूप से सिनेमा की दुनिया में वापसी की। अब वो बतौर निर्माता बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। उनकी फिल्म 'मिसेज' इफ्फी में दिखाई जाने वाली है।

विज्ञापन
Harman Baweja returns to limelight with Scoop will debut as producer at IFFI Goa with MRS
हरमन बावेजा - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता हरमन बावेजा का आज यानी 13 नवंबर को जन्मदिन है। उन्होंने अभिनय की दुनिया में सिक्का आजमाया, हालांकि इतनी प्रसिद्धी उन्हें नहीं मिल पाई। अब निर्माता के तौर पर खुद की पहचान बनाने की सोची है। उनकी फिल्म 'मिसेज' इफ्फी यानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में आयोजित होने वाला है। हर साल नवंबर के आखिरी में इस समारोह का आयोजन होता है। इसमें दुनिया भर की फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है। हरमन बावेजा की फिल्म भी इसी समारोह में पहली बार दिखाई जाएगी।
Harman Baweja returns to limelight with Scoop will debut as producer at IFFI Goa with MRS
हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
बतौर निर्माता ये है पहली फिल्म
फिल्म 'मिसेज' इफ्फी से पहले टैलिन ब्लैक नाइट्स, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल और पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। इस फिल्म में निर्माता के तौर पर हरमन बावेजा के साथ ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा भी शामिल हैं। इस फिल्म को जियो स्टूडियो और बावेजा स्टूडियो ने मिलकर बनाया है।
Harman Baweja returns to limelight with Scoop will debut as producer at IFFI Goa with MRS
हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
नितेश तिवारी की रामायण को लेकर भी चर्चा
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हरमन बावेजा का नाम सामने आ रहा है।  फिल्म में किरदार निभाने के साथ अभिनय में भी किस्मत आजमाएंगे। फिल्म में उनका अभिनय और फिल्म की अपडेट जानने के लिए प्रशंसक बेताब हैं।
 

Upcoming Hollywood Movies: साल के आखिर में मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Harman Baweja returns to limelight with Scoop will debut as producer at IFFI Goa with MRS
हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
स्कूप वेब सीरीज से की वापसी
हरमन बावेजा ने स्कूप वेब सीरीज से फिल्मी दुनिया में वापसी की। जून 2023 में रिलीज हुई इस सीरीज में हरमन ने आठ साल बाद वापसी की। सीरीज को प्रशंसकों का प्यार मिला था। इसमें हरमन बावेजा के साथ करिश्मा तन्ना, मोहम्मद जीशान, इनायत सूद भी नजर आईं।
 

Vikrant Massey: 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सभी भाई-भाई' बात को मानते हैं विक्रांत, घर में ही हैं अलग धर्म के लोग

विज्ञापन
Harman Baweja returns to limelight with Scoop will debut as producer at IFFI Goa with MRS
हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं हरमन
हरमन बावेजा विक्ट्री, इट्स माय लाइफ, स्कूप, व्हाट इज योर राशि जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हरमन ने अभिनय के बाद निर्माता के तौर पर सिनेमा की दुनिया में अपना सिक्का आजमाने की कोशिश की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed