फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल के हुए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, पिता के बारे में ऐसा सवाल पूछने पर हो गए थे शर्मिंदा

Mon, 09 Nov 2020 07:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 09 Nov 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Kapoor Birthday Special Know Some Unknown Facts About Anil Kapoor Son
हर्षवर्धन कपूर - फोटो : File Photo

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवंबर 1990 को हुआ था। इस साल हर्षवर्धन अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर्षवर्धन कपूर भी अभिनय में अपना हाथ आजमा चुके हैं। लेकिन वो अपने पिता और बहन की तरह फिल्मी दुनिया में नाम नहीं कमा सके। हर्षवर्धन के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Harshvardhan Kapoor Birthday Special Know Some Unknown Facts About Anil Kapoor Son
हर्षवर्धन कपूर

हर्षवर्धन कपूर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। हर्षवर्धन ने अपना एक्टिंग करियर साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्जया' शुरू किया था। हालांकि इससे पहले हर्षवर्धन साल 2015 में आई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में कदम रख चुके थे। इसी के अगले साल उन्होंने फिल्म 'मिर्जया' में काम किया। इस फिल्म में उनकी अभिनय की जमकर तारीफ हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल साबित हुई।

Harshvardhan Kapoor Birthday Special Know Some Unknown Facts About Anil Kapoor Son
हर्षवर्धन कपूर

इसके बाद हर्षवर्धन साल 2018 में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में नजर आए। इस फिल्म में भी हर्षवर्धन की अदाकारी की तो तारीफ हुई। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। हर्षवर्धन कोशिश पूरी कर रहे हैं खुद को साबित करने की लेकिन किस्मत कहें या ये कहना भी गलत नहीं होगा कि उनका कहानी का चयन गलत रहा। हर्षवर्धन के साथ एक बार कुछ ऐसा हुआ था जब वो अपने पिता के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शर्मिंदा हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harshvardhan Kapoor Birthday Special Know Some Unknown Facts About Anil Kapoor Son
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल साल 2016 में जब हर्षवर्धन की पहली फिल्म 'मिर्जया' रिलीज होने वाली थी उसी समय फिल्म के प्रमोश के दौरान कुछ मीडिया वालों ने हर्षवर्धन से पूछा कि उनके पिता अनिल कपूर का एक डायलॉग 'झक्कास' कौन सी फिल्म का है। इस सवाल को सुनकर हर्षवर्धन थोड़ा असहज हो गए। पहले तो वो सोचने लगे फिर उन्होंने कुछ अलग- अलग तरह के जवाब दिए। लेकिन वो उस फिल्म का नाम नहीं बता पाए। जिसके बाद उन्हें थोड़ी शर्मिंदगी भी महसूस हुई। बता दें कि ये डायलॉग अनिल कपूर की फिल्म 'युद्ध' का है।

विज्ञापन
Harshvardhan Kapoor Birthday Special Know Some Unknown Facts About Anil Kapoor Son
हर्षवर्धन कपूर

वहीं बात करें हर्षवर्धन और अनिल कपूर की बॉन्डिंग के बारे में तो दोनों बाप- बेटे एक दूसरे के साथ दोस्तों की तरह रहते हैं। हर्ष अक्सर अपने पिता के साथ वर्कआउट करते हुए भी नजर आते रहते हैं। वो पूरी कोशिश कर रहे हैं अपने पिता और बहन की तरह मुकाम हासिल करने की। इसके लिए वह अपनी फिटनेस और अदाकारी पर भी पूरी तरह से फोकस बनाए हुए हैं।

पढ़ें: करीना के घर पहुंची मलाइका अरोड़ा, स्टाइलिश अंदाज से लूट ली महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed