{"_id":"5ee0d48a8ebc3e433324c1de","slug":"harshvardhan-kapoor-says-abhinav-bindra-film-will-be-a-game-changer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म पर टिका हुआ है अनिल कपूर के बेटे का करियर, शुरुआती दो फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म पर टिका हुआ है अनिल कपूर के बेटे का करियर, शुरुआती दो फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:17 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी इंसान का भविष्य किसी के हाथ में नहीं होता लेकिन वे अपने भविष्य को लेकर आशावादी जरूर होते हैं। इस समय हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को भी अपने भविष्य से बहुत आशाएं हैं। वह ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को हर्षवर्धन अपने फिल्मी करियर के लिए गेम चेंजर मानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
हर्षवर्धन कपूर
भारत के जबरदस्त निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बनाने की घोषणा आज से दो साल पहले हुई है और तभी से इस फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। इस फिल्म की तैयारी के बारे में हर्ष कहते हैं, 'इस फिल्म की पटकथा पर अभी भी काम चल रहा है। अंदाजा है कि इस फिल्म को लेकर पूरी तैयारियां इस साल के अंत तक हो जाएंगी और अगले साल से शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए मुझे बहुत सी चुनौतियाों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल के लिए मेरा पूरा ध्यान इस फिल्म के लेखक और निर्देशक के दृश्य को पूरी तरह से समझने पर लगा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हर्षवर्धन कपूर
हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में 2016 में आई फिल्म 'मिर्ज्या' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में भी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। इन दो फिल्मों के बाद भी वह अभी तक हिंदी सिने प्रेमियों के दिल में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे हैं।
4 of 5
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्ष कहते हैं, 'मैं अभी तक हिंदी सिने प्रेमियों तक अपनी पहुंच नहीं बना पाया हूं लेकिन यह फिल्म मेरे लिए एक गेम चेंजर साबित होगी। यह उस इंसान की कहानी है जिसने भारत के लिए ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीता है।' हर्षवर्धन इस फिल्म में अपने पिता अनिल कपूर के साथ पर्दा साझा करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग तो अभी शुरू भी नहीं हुई है जबकि वह अपने पिता के साथ एक फिल्म की शूटिंग पहले से ही कर चुके हैं। यह फिल्म है 'एके वर्सेज एके'।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षवर्धन कपूर
अनुराग कश्यप की लिखी इस फिल्म में हर्षवर्धन का अपने पिता अनिल कपूर के साथ एक छोटा सा किरदार है। फिल्म में अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए हर्ष कहते हैं, 'मैं अभिनय करते हुए सीन में डूबा हुआ था। मैंने अपने पिता को पिता की नजरों से नहीं बल्कि एक सह कलाकार के तौर पर देखा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X