फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान के एक और स्टार किड की दूसरी फिल्म का पोस्टर रिलीज, पहली फिल्म हुई थी जबर फ्लॉप

Wed, 18 Apr 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
harshvardhan starr Bhavesh Joshi Superhero poster release
भावेश जोशी सुपरहीरो

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी- सुपरहीरो' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर हर्षवर्धन ने अपने सोशल नेटरवर्किंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया है। पोस्टर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है बल्कि एक सुपरहीरो काले लिबास में लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 


 

 

harshvardhan starr Bhavesh Joshi Superhero poster release
Harshvardhan Kapoor

इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। उनका कहना है कि मुझे खुशी है कि मैंने ये फिल्म हर्षवर्धन के साथ बनाई। उन्होंने इस फिल्म में शानदार काम किया है और दर्शकों को भी यह देखकर मचा आएगा। 

harshvardhan starr Bhavesh Joshi Superhero poster release
हर्षवर्धन कपूर

'भावेश जोशी सुपरहीरो' एक यंग लड़के की कहानी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के ही आस-पास की गई है। फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीन हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आएंगी। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर यह 25 मई को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
harshvardhan starr Bhavesh Joshi Superhero poster release
harshvardhan kapoor

गौरतलब है कि हर्षवर्धन ने 2 साल पहले ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन यह फिल्म न तो दर्शकों को ही पसंद आई थी। इसकी वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब लंबे वक्त के बाद एक बार फिर हर्षवर्धन अपनी दूसरी फिल्म में नजर आने वाले हैं और इससे उन्हें बेहद उम्मीदें भी हैं। 

विज्ञापन
harshvardhan starr Bhavesh Joshi Superhero poster release
हर्षवर्धन कपूर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन से पहले इमरान खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से इन दोनों ने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया। इसके बाद हर्षवर्धन ने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। फिल्म में हर्षवर्धन के साथ निशीकांत कामत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed