फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jason Shah: 'संजय लीला भंसाली ज्यादा निर्देशन नहीं कर रहे थे', हीरामंडी के अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 04 Aug 2024 09:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Aug 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Heeramandi actor jason shah makes shocking revelation Said Sanjay Leela Bhansali was not directing much
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- जेसन शाह

वेब सीरीज हीरामंडी से संजय लीला भंसाली ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इस शो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। कई दिग्गज कलाकारों के बीच ब्रिटिश अधिकारी कार्टराइट की भूमिका निभाने वाले जेसन शाह ने भी अपने अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। नकारात्मक भूमिका में उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस बीच हाल ही में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Heeramandi actor jason shah makes shocking revelation Said Sanjay Leela Bhansali was not directing much
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- जेसन शाह

जेसन शाह ने एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली ने उनके कई दृश्यों का निर्देशन नहीं किया। इसी वजह से उन्हें लगता है कि शो में उनकी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं किया गया। अभिनेता के मुताबिक अगर उन्होंने अपने रचनात्मक मतभेदों को और अधिक व्यक्त किया होता, तो उन्हें शो के सेट पर समस्या पैदा करने वाला करार दे दिया जाता।

Heeramandi actor jason shah makes shocking revelation Said Sanjay Leela Bhansali was not directing much
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- जेसन शाह

अभिनेता ने कहा, "वेब सीरीज में काम करने का मुझे पहली बार मौका मिला था। वेब सीरीज थोड़ी खींची हुई होती है। यह फिल्म से अलग होती है। आपको बनाने के लिए बहुत सारे एपिसोड मिलते हैं और यह कम समय में नहीं बनता... वह उतना निर्देशन भी नहीं कर रहे थे। मेरे साथ दूसरे निर्देशक भी थे। मुझे लगा कि हम इस पर थोड़ा और काम कर सकते थे और मेरे किरदार के बहुत सारे रंग सामने आ सकते थे। मुझे लगता है कि इस किरदार में बहुत क्षमता थी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi actor jason shah makes shocking revelation Said Sanjay Leela Bhansali was not directing much
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- जेसन शाह

इंसाइड का माइंड विद रुषभ पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि हीरामंडी के सेट पर संचार की कमी थी। अभिनेता ने कहा कि अगर उन्हें किरदार में और अधिक ढलने का मौका मिलता तो वह अपने किरदार के साथ और भी बहुत कुछ कर सकते थे। अगर आप गांधी फिल्म को देखें तो बेन किंग्सले वास्तव में दिखाते हैं कि नस्लवाद कितनी दूर तक जा सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने निर्देशक के सामने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं? इस पर जेसन ने हंसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैंने काफी कुछ कह दिया है। अगर मैं और कुछ कहता समस्या पैदा करने वाला करार दिया जाता।

विज्ञापन
Heeramandi actor jason shah makes shocking revelation Said Sanjay Leela Bhansali was not directing much
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- जेसन शाह

इससे पहले जून में जेसन ने दावा किया था कि हीरामंडी के सेट पर 'सुख-सुविधाओं' की कमी थी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें आत्मीयता का अभाव महसूस हुआ था। 1 मई 2024 को रिलीज हुई हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल मेहता, फरीदा जलाल, फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
Mahesh-Alia: महेश भट्ट को पहली फिल्म में पुतला लगी थी आलिया भट्ट, लेकिन 2016 में अभिनय देखकर दंग रह गए थे पिता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed