{"_id":"65e46d5d7689658ca30eccbc","slug":"heeramandi-fame-richa-chadha-and-dulquer-salmaan-reaction-on-spanish-woman-assault-in-jharkhand-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa Chadha: विदेशी महिला के साथ गैंगरेप मामले में सामने आई ऋचा की प्रतिक्रिया, घटना को बताया शर्मनाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Richa Chadha: विदेशी महिला के साथ गैंगरेप मामले में सामने आई ऋचा की प्रतिक्रिया, घटना को बताया शर्मनाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:01 PM IST
सार
ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'शर्मनाक, विदेशियों के साथ भारतीय वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे अपनी महिलाओं के साथ करते हैं।'
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। सात ग्रामीणों द्वारा स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। ऋचा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त किया है।
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'शर्मनाक, विदेशियों के साथ भारतीय वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे अपनी महिलाओं के साथ करते हैं। हमारे ऐसे समाज पर शर्म आती है।' ऋचा चड्ढा के अलावा अभिनेता और गायक दुलकर सलमान ने भी इस शर्मनाक घटना पर फ्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : social media
दुलकर सलमान ने कहा, 'इस घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। आप दोनों हाल ही में कोट्टायम गए थे, जहां पर करीबी दोस्तों ने आपको भोजन पर बुलाया था। ऐसा कहीं भी किसी के साथ नहीं होना चाहिए।'
गौरतलब है कि शुक्रवार को एक महिला पर्यटक स्पेन से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी। इस दौरान सात ग्रामीणों ने जोड़े को पीटा और उनका सामान लूट लिया, साथ ही महिला का यौन उत्पीड़न किया। जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को ही हुई है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऋचा के अलावा इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह अपनी और अली फजल की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म 'फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' बनकर तैयार हैं। इसके अलावा वह आखिरी बार 'फुकरे 3' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।