फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा की एक्टिंग का बताया था बकवास, फिर ऐसे मिला था फिल्म में मौका

Sun, 10 Mar 2024 10:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 10 Mar 2024 10:17 AM IST
सार

मनीषा कोइराला ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, '1942 ए लव स्टोरी' के दौरान एक सीन को पढ़ने के बाद में पहली बार डरी हुई थी। विधु विनोद चोपड़ा ने मुझसे स्पष्ट कह दिया था कि तुम बहुत बुरी अभिनेत्री हो।

विज्ञापन
Heeramandi Manisha Koirala Reveals 1942 A Love Story Vidhu Vinod Chopra told her You are very Bad at Acting
विधु विनोद चोपड़ा, मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला जल्द ही संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज से भंसाली ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मनीषा के अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख समेत और भी कई अभिनेत्रियां नजर आएंगी। हाल ही में मनीषा कोइराला ने '1942 ए लव स्टोरी' के साइन करने से पहले फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ हुई बातचीत के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि विधु ने पहले उनके अभिनय को खराब बताया था।

Heeramandi Manisha Koirala Reveals 1942 A Love Story Vidhu Vinod Chopra told her You are very Bad at Acting
1942 ए लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

मनीषा कोइराला ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, '1942 ए लव स्टोरी' के दौरान एक सीन को पढ़ने के बाद में पहली बार डरी हुई थी। विधु विनोद चोपड़ा ने मुझसे स्पष्ट कह दिया था कि तुम बहुत बुरी अभिनेत्री हो। फिर मैंने उनसे 24 घंटे का समय देने का अनुरोध किया कि अगर उसके बाद भी आपको मैं अच्छी नहीं लगती, तो मैं इसे मान लूंगी।' 

Priya Mani Interview: शाहरुख को पता तो हो लोग मुझे उनकी फिल्मों का ‘लकी चार्म’ बुलाते हैं, मुस्तफा का मिलना...

Heeramandi Manisha Koirala Reveals 1942 A Love Story Vidhu Vinod Chopra told her You are very Bad at Acting
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने बताया कि उस समय उन्हें अभिनय के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रदर्शन सिर्फ तैयारी के जरिए करना पड़ता था। मनीषा ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि अच्छा अभिनय या खराब अभिनय क्या होता है। यह मेरी तीसरी या चौथी फिल्म थी। मेरे हाथ में केवल 3-4 शीट थीं और मैंने उन्हें कई बार पढ़ा। उसके बाद में वापस स्क्रीन टेस्ट देने गई। इसके बाद मुझे फिल्म में ले लिया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi Manisha Koirala Reveals 1942 A Love Story Vidhu Vinod Chopra told her You are very Bad at Acting
मनीषा कोइराला (हीरामंडी) - फोटो : अमर उजाला

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' 1940 के दशक में भारत के क्रांतिकारी आंदोलन के बीच सामाजिक और राजनीतिक अशांति पर आधारित थी। इसमें अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा, प्राण, आशीष विद्यार्थी जैसे कई कलाकार शामिल थे।

विज्ञापन
Heeramandi Manisha Koirala Reveals 1942 A Love Story Vidhu Vinod Chopra told her You are very Bad at Acting
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

'1942: ए लव स्टोरी' के कुछ ना कहो और रिम झिम जैसे सदाबहार गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की बात करें तो यह इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सीरीज बड़े स्तर पर बनाई गई है। 

Padma Khanna: काशी की बिटिया पर यूं लगा कैबरे डांसर का ठप्पा, रामानंद सागर ने ‘कैकेयी’ के लिए इस तरह किया राजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed