सब्सक्राइब करें

इसलिए दिया था हेलन ने 27 साल बड़े निर्देशक को तलाक, सलमान खान के साथ है ये रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Helen Birthday Special Know About Actress Lesser Known Facts and Love Life
हेलन - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में कई दशकों तक आइटम नंबर्स के लिए मशहूर अभिनेत्री हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 को हुआ था। इस साल हेलन अपना 82वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। हेलन आखिरी बार साल 2012 में फिल्म 'हीरोइन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में हेलन का किरदार बहुत छोटा था। लेकिन असरदार था। इसके बाद से ही वो किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हेलन फिल्मों की जान हुआ करती थीं। उनके आइटम नंबर के बिना फिल्में अधूरी रहती थीं। हेलन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Trending Videos
Helen Birthday Special Know About Actress Lesser Known Facts and Love Life
हेलन - फोटो : फाइल फोटो

हेलन एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां बर्मा की थीं, पिता की मौत के बाद हेलन की मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली थी। लेकिन उनकी भी वर्ल्ड वॉर II में मौत हो गई। जिसके बाद वो गरीबी और तंगहाली की वजह से निपटने के लिए मुंबई आ गईं। मुंबई पहुंचने से पहले हेलन कोलकाता में भी रुकीं जहां उनकी मां की मुलाकात कुक्कु मोरे से हुई। यहां से ही हेलन के दिशा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Helen Birthday Special Know About Actress Lesser Known Facts and Love Life
हेलन - फोटो : फाइल फोटो

कुक्कु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। 19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बनकर सामने आईं। हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। वो जब भी घर से बाहर निकलती थीं तो बुर्का पहनती थीं।

Helen Birthday Special Know About Actress Lesser Known Facts and Love Life
हेलन - फोटो : फाइल फोटो

1957 में हेलन ने खुद से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली। लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें जन्मदिन के दिन ही टूट गई। हेलन ने पीएन अरोड़ा से इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वो उनके पैसे उड़ाते थे। हेलन फिल्मों से अच्छी कमाई करती थीं। उनके पति इसी का फायदा उठाते थे। पति के खर्च के चलते हेलन दिवालिया हो गईं। यहां तक कि उनका अपार्टमेंट भी किराया ना देने के चलते सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
Helen Birthday Special Know About Actress Lesser Known Facts and Love Life
सलीम खान और हेलन - फोटो : फाइल फोटो

पति को तलाक देने के बाद हेलन ने अकेले जिंदगी की जंग लड़ी। 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान हेलन की मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई। सलीम खान हेलन को देखते ही उन्हें दिल दे बैठे। सलीम खान ने हेलन को फिल्में दिलाने में मदद की। लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उनकी पत्नी सुशीला ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बावजूद सलीम ने हेलन से शादी की। कुछ समय की नाराजगी के बाद सुशीला और उनके बच्चों ने हेलन को अपना लिया। अब सलमान खान भी उन्हें मां का दर्जा देते हैं।

पढ़ें: VIDEO: जब करीना के पाउट की वजह से ट्रोल हुई थीं करिश्मा, जानिए पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed