बड़े पर्दे पर साल 1979 में रिलीज हुई गुलजार की फिल्म ‘मीरा’ में शीर्षक रोल करने वाली अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने अब अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा के पौराणिक नगर वृंदावन के बारे में दुनिया भर में प्रचार प्रसार करने की ठानी है। इसके लिए उन्होंने गहन शोध के बाद एक कॉफी टेबल बुक तैयार कराई है, जिसका विमोचन करने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर खास तौर से पधारे। इस मौके पर शत्रुघन सिन्हा, जितेंद्र, रंजीत, जैकी श्रॉफ, ईशा देओल जैसे सितारों के अलावा निर्देशक अनिल शर्मा और रमेश सिप्पी की उपस्थिति ने इस शाम को खास बना दिया।
Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक
हेमा मालिनी ने बताया कि वह इस पुस्तक के द्वारा वृंदावन, इसके इतिहास, मंदिरों को दुनिया भर में प्रचार करना चाहती हैं। यह कॉफी टेबल बुक वृंदावन की यात्रा करने और इसके इतिहास को जानने के लिए एक मार्गदर्शक है। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के चित्रों के साथ पुस्तक 'चल मन वृंदावन' में पूरे बृज, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के 84 कोस के बारे में पूरी जानकारी मौजूद है जिसे काफी शोध के बाद तैयार किया गया है।
Jawan: जवान में 'ऐश्वर्या राठौर' के किरदार को लेकर असमंजस में थे शाहरुख खान, बोले- मुझे लगा नहीं कि दीपिका...
पुस्तक ‘चल मन वृंदावन’ का संपादन अशोक बंसल ने किया है और इसे हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है। 250 पन्ने की यह किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस अवसर के लिए बनाया गया एक खास गीत भी दिखाया गया जिसका संगीत विवेक प्रकाश ने संगीत दिया है और इसमें स्वर कविता कृष्णमूर्ति व स्वयं विवेक प्रकाश के हैं। साथ ही यहां वृंदावन फैशन शो भी हुआ जिसमें हेमा मालिनी शो स्टॉपर रहीं। हेमा मालिनी के स्टेज पर आते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Anurag Kashyap: 'उनसे निपटना काफी मुश्किल है', अनुराग कश्यप ने कंगना संग काम करने के अपने अनुभव का किया खुलासा
Zeenat Aman: जीनत अमान ने युवाओं को दी रिश्ता निभाने की सलाह, शारीरिक संबंध बनाने पर कही यह बात
डियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने अपनी कंपनी के इस पुस्तक के लिए किए गए सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि 'चल मन वृन्दावन' की कल्पना को हेमा मालिनी ने जीवंत किया है। वर्षों के समर्पण के परिणामस्वरूप वृन्दावन की यह शानदार यात्रा शानदार गद्य और मनमोहक चित्रों में कैद हुई है। यह पुस्तक ब्रज की आध्यात्मिकता को चित्रित करती है।
Waheeda Rehman: वहीदा रहमान ने इस शख्स को दिया 'गाइड' फिल्म करने का श्रेय, बोलीं- निर्देशक नहीं करते थे पसंद
