बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का एक सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। उन्होंने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन किया। आज वो राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं। हेमा मालिनी के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने फिल्मी करियर के अलावा राजनीति में भी शोहरत पाई।
हेमा मालिनी ही नहीं इन एक्ट्रेस ने भी राजनीति में कमाया खूब नाम, एक तो बन गईं सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में फिल्म गुड्डी से अलग पहचान बनाने वालीं जया बच्चन अब फिल्में कम ही करती हैं। एक सफल करियर के बाद वो समाजवादी पार्टी से जुड़ गईं। आज वो राज्यसभा सदस्य हैं। संसद में बहस के दौरान जया बच्चन बेहद सक्रियता से हिस्सा लेती हैं।
क्योंकि सास भी कभी बहू में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी वर्तमान समय में मोदी सरकार में मंत्री हैं। राजनीति में आने के बाद स्मृति ने अभिनय के क्षेत्र से दूरी बना ली है। अभिनय से राजनीति तक पहुंचने का सफर स्मृति के लिए बेहद संघर्षों भरा रहा है।
रेखा
खूबसरत एक्ट्रेस में से एक रेखा राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। रेखा ने साल 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बन गईं। राजनीति में आने के बाद भी रेखा ने फिल्में करनी नहीं छोड़ी और आज भी वो कुछ फिल्मों में दिखाई देती हैं।
जयललिता
साल 1956 में बनी फिल्म वेननीरा अदाई से सिनेमा जगत में डेब्यू करने वालीं जयललिता ने सीएम बनने तक का सफर तय किया। जयललिता ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सीएम की कुर्सी तक पहुंची। वो तमिलनाडु की 6 बार मुख्यमंत्री बनीं।