{"_id":"59eec14d4f1c1b76678b709a","slug":"hema-malini-announced-the-name-of-esha-deol-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी ने अपनी नातिन का बताया ये नाम, सब हो गए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी ने अपनी नातिन का बताया ये नाम, सब हो गए हैरान
Tue, 24 Oct 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने शुक्रवार सुबह एक बेटी को जन्म दिया। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है और उन्होंने अपनी नन्ही बेटी और पूरे परिवार के साथ पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। अब उनकी बेटी का नाम भी सामने आ रहा है। आपको बता दें कि ईशा की बेटी का नाम तय कर लिया गया है और ये नाम नानी हेमा मालिनी ने सबके सामने बताया।
ईशा की बेटी का नाम राध्या रखा गया है, जो कि राधा से निकला है। हेमा मालिनी ने बताया, राधा-कृष्ण की नगरी मथुरा उनका संसदीय क्षेत्र है इसलिए ये नाम सुनकर मथुरा के निवासी बेहद खुश होंगे। राधा रानी वहां के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्रजी भी इस नाम से बेहद खुश हैं। ये नाम ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने भी तय किया है।
3 of 4
आपको बता दें कि ईशा देओल ने इसी साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती थीं। डिलिवरी के बाद ईशा फोटोग्राफर्स के सामने अपनी खुशी जाहिर करने से पीछे नहीं रहीं।
ईशा की बेटी के जन्म की खबर के बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को दूसरी बार नाना-नानी बनने का मौका मिला है। इससे पहले वो अपनी बड़ी बेटी आहना के ग्रैंड पैरेंट्स बन चुके हैं। आहना की शादी वैभव वोहरा से हुई है। उनका एक बेटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।