{"_id":"5da57a618ebc3e016e029474","slug":"hema-malini-birthday-special-hema-malini-opens-up-about-her-relationship-with-sunny-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब खुला था हेमा मालिनी और सनी देओल के रिश्ते का सच, इस वजह से हुई थी पहली बार बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब खुला था हेमा मालिनी और सनी देओल के रिश्ते का सच, इस वजह से हुई थी पहली बार बात
Wed, 16 Oct 2019 12:13 AM IST
विजय जैन
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
hema malini and sunny deol
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी सितारों की ऑटोबायोग्राफी जब सामने आती है तो कई ऐसे राज खुल जाते हैं जो उन्होंने छिपाकर रखे थे। हेमा मालिनी की किताब में भी कुछ ऐसे ही खुलासे हुए थे। अबतक अंदाजा लगाया जाता रहा है कि हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच रिश्ते सहज नहीं हैं। यही नहीं, दोनों ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखते रहे हैं। हेमा मालिनी ने अपनी बॉयोग्राफी की रिलीजिंग के समय इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी।
डिंपल कपाड़िया
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, जब से धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी, तभी से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन एक शख्स की वजह से हेमा मालिनी को सनी देओल से बात करनी पड़ी। इस शख्स का नाम है डिंपल कपाड़िया। जी हां, आपने सही सुना। डिंपल और हेमा की दोस्ती काफी पुरानी है। डिंपल की वजह से ही हेमा ने सनी से पहली बार बात की थी। ये उस समय की बात है जब डिंपल और हेमा फिल्म 'दिल आशना है' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में डिंपल ने दिव्या भारती की मां का किरदार निभाया था। हेमा ने अपनी किताब में बताया कि किन हालातों में उन्हें सनी देओल से बात करनी पड़ी थी।
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया
- फोटो : instagram
हेमा ने अपनी किताब में लिखा, 'मुझे उस समय फिल्म में डिंपल और मिथुन चक्रवर्ती के साथ पैराग्लाइडिंग का सीन शूट करना था। ये सीन प्लेन से शूट होना था। लेकिन शूटिंग से कुछ दिन पहले ही पायलट का एक्सीडेंट हो गया।'
'डिंपल इस सीन के दौरान काफी डरी हुई थीं। डिंपल ने इस बारे में सनी को बताया और वो तुरंत सेट पर आ गए। इसके बाद वो मुझसे आकर मिले। मैंने सनी को विश्वास दिलाया कि डिंपल को कुछ नहीं होगा। वो पहली बार था जब हम दोनों ने बात की थी।' डिंपल और सनी की नजदीकियों के बारे में तो हर कोई जानता है। दोनों का अफेयर 20 साल तक चला।
'डिंपल इस सीन के दौरान काफी डरी हुई थीं। डिंपल ने इस बारे में सनी को बताया और वो तुरंत सेट पर आ गए। इसके बाद वो मुझसे आकर मिले। मैंने सनी को विश्वास दिलाया कि डिंपल को कुछ नहीं होगा। वो पहली बार था जब हम दोनों ने बात की थी।' डिंपल और सनी की नजदीकियों के बारे में तो हर कोई जानता है। दोनों का अफेयर 20 साल तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फाइल)
हेमा मालिनी ने कहा कि लोग हमारे संबंधों के बारे में अलग अलग तरह की अटकलें लगाते रहते हैं। पर जो भी अटकलें लोग लगाते हैं कि दोनों में सबकुछ सही नहीं है, वो पूरी तरह से गलत है। सनी देओल के साथ मेरे रिश्ते हमेशा बेहतर रहे हैं। यहां तक कि जब मेरा एक्सीडेंट(2015) हुआ, तो सनी देओल मेरे घर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति रहे। यही नहीं, उन्होंने बाकायदा डॉक्टरों से भी बातचीत की और उन्होंने निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1979 में शादी की थी। दोनों पहले कई फिल्मों में साथ कर चुके थे। यही नहीं, हेमा से शादी से पहले धर्मेंद्र प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे और सनी-बॉबी समेत उनके 4 बच्चे भी थे। हेमा-धर्मेंद्र की दो बेटियां आहना और ऐशा देओल हैं। सनी-बॉबी ने हमेशा हेमा से दूरी बनाए रखी। यहां तक दोनों भाई अपनी बहनों ईशा और अहाना की शादी में भी नहीं गए थे, लेकिन हेमा की किताब में सारे राज खुलकर सामने आ गए हैं।