{"_id":"5bc4444dbdec22696633507f","slug":"hema-malini-birthday-special-love-story-with-3-superstars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो एक्टर को धोखा देकर 4 बच्चों के पिता से प्यार कर बैठी थीं हेमा, शादी के लिए धर्मेंद्र ने बदला धर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो एक्टर को धोखा देकर 4 बच्चों के पिता से प्यार कर बैठी थीं हेमा, शादी के लिए धर्मेंद्र ने बदला धर्म
Mon, 15 Oct 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हेमा और धर्मेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'ड्रीम गर्ल' कही जाने वालीं हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। हेमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा था। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें हेमा को तीन-तीन सुपरस्टार्स ने शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उनकी शादी तो धर्मेंद्र के साथ होनी थी। आखिर में उन्होंने धर्मेद्र को जीवनसाथी के रूप में चुना।
2 of 7
हेमा मालिनी
- फोटो : SELF
70 के दशक में संजीव कुमार और हेमा मालिनी के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। संजीव हेमा से मन ही मन प्यार करते थे लेकिन हेमा का नाम लगातार धर्मेंद्र से जोड़ा जा रहा था। वहीं हेमा के घरवाले दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे इसलिए संजीव कुमार ने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। जिसके बाद संजीव कुमार ने जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।
3 of 7
hema malini
हेमा को समझाने पहुंचे जितेंद्र का दिल उन पर आ गया। संंजीव को मना करने के बाद जितेंद्र को लगा कि हेमा मालिनी शायद उन्हें हां कह देंगी। उन्होंने भी हेमा को प्रपोज कर दिया। उनके प्रस्ताव के बाद अब हेमा असमंजस में पड़ गईं। इस बीच हेमा मालिनी की नजदीकियां धर्मेंद्र के साथ बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
hema malini
धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में हेमामालिनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या फैसला लें। फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। दोनों के घरवाले बात ही कर रहे थे कि तभी धर्मेंद्र का फोन आया। उन्होंने हेमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो फैसला लेने से पहले उनसे मिलें।
विज्ञापन
5 of 7
hema malini
हेमा को परेशान देख जितेंद्र ने सोचा कि कहीं वो अपना फैसला ना बदल दें इसलिए उन्होंने उसी दिन मंदिर में शादी का फैसला किया। हेमा इस बारे में सोच ही रही थीं कि जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का फोन आया। बस फिर क्या था इस फोन के बाद जितेंद्र से उनका रिश्ता खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।