{"_id":"5da572c18ebc3e01416b424f","slug":"hema-malini-birthday-special-why-hema-malini-and-sanjeev-kumar-not-seen-togather-in-sholay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोले फिल्म में क्यों नहीं है हेमा मालिनी और संजीव कुमार का एक साथ सीन? कहानी कुछ लंबी है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोले फिल्म में क्यों नहीं है हेमा मालिनी और संजीव कुमार का एक साथ सीन? कहानी कुछ लंबी है
Wed, 16 Oct 2019 02:35 PM IST
विजय जैन
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
hema malini, dharmendra and sanjeev kumar
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म शोले में ठाकुर बने संजीव कुमार और बसंती हेमा मालिनी का एक साथ कोई भी सीन नहीं है। जबकि बसंती और ठाकुर एक ही गांव के होते हैं। यहां तक कि जय और वीरू को बसंती ही ठाकुर के घर पहुंचती है, बावजूद इसके संजीव कुमार पूरी फिल्म में कहीं बसंती का नाम तक नहीं लेते। यह बात हैरान करती है। लेकिन इनके साथ ना होने के पीछे जानते हैं किसका हाथ था...। चलिए इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
Sholey
70 के दशक में संजीव कुमार और हेमा मालिनी के बीच अफेयर की अफवाहें खूब उड़ी थीं। कहते हैं कि संजीव हेमा का हाथ मांगने के लिए हेमा के माता-पिता के पास गए थे, लेकिन हेमा की अम्मा ने संजीव को कहा कि उन्होंने हेमा के लिए अपनी जाति का एक लड़का पहले ही देख रखा है। इधर, हेमा को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने विद्रोह किया। लेकिन अम्मा ने हेमा को संजीव के चरित्र के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई कि हेमा चुप होकर रह गईं। संजीव कुमार ने तब भी हिम्मत नहीं छोड़ी और उन्होंने अपने जिगरी दोस्त जितेंद्र को लव लेटर देकर हेमा के पास भेजा।
sholey
जब जितेंद्र का हेमा से सामना हुआ तो जितेंद्र खुद उन्हें दिल दे बैठे। उन्होंने संजीव का प्रेम-पत्र अपने नाम से हेमा को दे दिया। हेमा की अम्मा संजीव से पीछा छुड़ाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वह हेमा के साथ ज्यादा वक्त गुजारें और उनका ख्याल रखें। अम्मा को लगता था कि धर्मेंद्र शादीशुदा और बच्चों के बाप हैं। धर्मेंद्र हेमा पर अपना अधिकार जमाने लगे तो अम्मा हैरान-परेशान हो गईं। इसी बीच जितेंद्र ने हेमा की अम्मा के पास शादी का प्रस्ताव भेजा। संजीव और धर्मेंद्र से पीछा छुड़ाने के लिए अम्मा को यह रिश्ता भा गया। उन्होंने बेटी को मना लिया। खबर आई कि जितेंद्र पंडित और मेहमानों के साथ हेमा के घर बारात लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोले फिल्म का एक सीन
धर्मेंद्र को इसका पता चला तो वह गुस्से में भर गए। तब तक हेमा और धर्मेंद्र के बीच ऐसा कुछ नहीं था। लेकिन धर्मेंद्र को अपनी उन दर्जनों फिल्मों का भविष्य अंधकार में नजर आने लगा जिनमें वे हेमा के साथ काम कर रहे है। इधर धर्मेंद्र पहुंचे तो उधर, जितेंद्र की मंगेतर शोभा भी हेमा के घर पहुंच गईं। जितेंद्र और हेमा की शादी टूट गई। संजीव कुमार ने फिर हेमा के साथ पेंगे बढ़ानी शुरू कर दीं। सुना जाता है कि शोले के सेट पर उन्होंने हेमा के सामने खड़े होकर उन्हें सीधे-सीधे प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
सियासत में शोले
जब यह बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह गुस्से में भर गए थे और उन्होंने रमेश सिप्पी से कहा था कि वह फिल्म में संजीव तथा हेमा का कोई भी सीन ऐसा ना फिल्माएं, जिसमें वह साथ हों। संजीव हेमा के जवाब का इंतेजार कर रहे थे। धर्मेंद्र ने ऐसे वक्त बाजी मारी और हेमा से कह दिया कि वह उनके बगैर अब नहीं रह सकते। धर्मेंद्र के स्टारडम और उनके स्वभाव से हेमा प्रभावित थीं, ऐसे में उन्होंने संजीव को शादी से मना कर दिया।