फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: धर्मेंद्र से शादी के अगले ही दिन शूटिंग पर पहुंच गईं थीं हेमा मालिनी, मनोज कुमार ने दी थी ऐसी सजा

Tue, 17 Aug 2021 02:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 17 Aug 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
hema malini come on kranti set after next day of her marriage with dharmendra
हेमा मालिनी, मनोज कुमार - फोटो : sOcial Media

बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने जमाने की टॉप हीरोइनों में शुमार रह चुकी हैं। आलम ये था कि उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं। अपने फिल्मी करियर में हेमा मालिनी ने लगातार कई हिट फिल्में दीं थीं। एक ऐसा दौर भी था जब साल का एक भी दिन ऐसा नहीं होता था जब हेमा मालिनी शूट में व्यस्त न हों। यहां तक की हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी भी चट मंगली पट ब्याह वाले अंदाज में ही की थी और अगले दिन फिल्म के सेट पर सुबह शूटिंग करने भी पहुंच गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद सेट पर पहुंचने पर उन्हें मुबारकबाद मिलने की जगह सजा मिली। जानिए कौन था बॉलीवुड का वो मशहूर शख्स जिसने हेमा मालिनी को शादी के दूसरे ही दिन सजा दी और क्यों दी गई उन्हें वो सजा?


 

साल 1989 में आई फिल्म 'क्रांति' उस वक्त की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और परवीन बाबी जैसे मशहूर कलाकार भी शामिल थे। ये फिल्म उस दौर की सबसे महंगी फिल्म में से एक थी। मनोज कुमार इस को डायरेक्ट भी कर रहे थे। इस फिल्म को बनाने के लिए मनोज कुमार ने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी थी।



 
hema malini come on kranti set after next day of her marriage with dharmendra
हेमा मालिनी, मनोज कुमार - फोटो : social Media

शादी के दूसरे दिन जैसे ही हेमा मालिनी सेट पर पहुंची और उन्होंने मनोज कुमार से कहा कि वह आज की शूटिंग जल्दी खत्म कर दें क्योंकि उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग के लिए भी जाना था। हेमा दरअसल उन दिनों एक दिन में दो फिल्मों की शूटिंग कर रहीं थी। उनकी दूसरी फिल्म 'रजिया सुल्तान' को वो ज्यादा अहमियत दे रहीं थी क्योंकि वह महिला केंद्रित फिल्म थी। हेमा को यकीन था की 'रजिया सुल्तान' सुपरहिट होगी जिसके कारण वह 'क्रांति फिल्म' पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहीं थी।


 
hema malini come on kranti set after next day of her marriage with dharmendra
हेमा मालिनी, मनोज कुमार - फोटो : social Media

मनोज कुमार हेमा मालिनी की बात से बेहद खफा थे और पूरे दिन उन्हें सेट पर बैठाए रखा। इस दिन हेमा का एक भी सीन शूट नहीं किया गया था। नाराज हेमा अपने घर लौट गईं। जब ये बात 'रजिया सुल्तान' के डायरेक्टर कमाल अमरोही को पता चली तो वह गुस्सा हो गए और मनोज कुमार को फोन लगाया। उन्होंने मनोज कुमार से कहा कि हेमा ने उनकी फिल्म के लिए डेट्स दिए थे। ऐसे में मनोज कुमार ने अमरोही को कहा की हेमा को दूसरी फिल्म करने के लिए मुझसे परमिशन लेनी चाहिए थी। जबकि मुझे इसके बारे में नहीं बताया गया कि वह 'क्रांति' के अलावा कोई और फिल्म शूट कर रही हैं। इसके बाद कमाल भी इस बात से सहमत हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini come on kranti set after next day of her marriage with dharmendra
हेमा मालिनी, मनोज कुमार - फोटो : social Media

हेमा की दोनों फिल्में परदे पर आईं तो एक तरफ क्रांति सुपरहिट हुई जबकि जिस फिल्म 'रजिया सुल्तान' को हेमा अपना सारा समय दे रहीं थीं वह फिल्म परदे पर फ्लॉप साबित हुई।


 
विज्ञापन
hema malini come on kranti set after next day of her marriage with dharmendra
हेमा मालिनी, मनोज कुमार - फोटो : social Media

इस वाक्ये को लेकर ऐसा कहा जाता है कि हेमा मालिनी ने जानबूझकर शादी के अगले दिन क्रांति की शूटिंग नहीं की थी क्योंकि उन्हें उस दिन सफेद साड़ी पहने विधवा वाला हिस्सा शूट करना था और वह शादी के अगले दिन ही सफेद साड़ी नहीं पहनना चाहती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed