{"_id":"611b762a8ebc3e42bb6085c7","slug":"malaika-arora-gets-emotional-as-son-arhaan-khan-embarks-on-new-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: मलाइका ने बेटे के लिए लिखी भावुक पोस्ट, कहा- यह आपके पंख फैलाने और उड़ने का वक्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: मलाइका ने बेटे के लिए लिखी भावुक पोस्ट, कहा- यह आपके पंख फैलाने और उड़ने का वक्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के लिए भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है। मलाइका ने बेटे अरहान को विदाई देते हुए उनकी और अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है ' नए सफर पर'। इस पोस्ट में मलाइका ने बेटे को सपना पूरा करने के लिए कहा है।
उन्होंने लिखा, 'हम दोनों एक नई और अज्ञात यात्रा पर जा रहे हैं, जो घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी, नए अनुभवों से भरी हुई है ... मुझे बस इतना पता है कि मुझे आप पर गर्व है, मेरे अरहान।' उन्होंने आगे लिखा है, 'यह आपके पंख फैलाने का समय है, उड़ो और ऊंची उड़ान भरो। अपने सभी सपनों को जीओ।' पोस्ट के साथ शेयर की गई फोटो में दोनों मां-बेटे खिड़की के पास खड़े होकर बाहर की ओर तांक रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि मलाइका, अरहान के किस यात्रा के बारे में बात कर रही हैं। मलाइका के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर परिवार और प्रशंसकों ने भी अपना प्यार जताया है।
मलाइका के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरहान मुंबई से कहीं बाहर जा रहे हैं, तभी उन्होंने नए सफर की बात लिखी है। यह भी कहा जा रहा है कि वह हायर स्टडीज के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। अरहान की उम्र 18 साल है। मलाइका ने अरहान की अपने कुत्ते को गले लगाते हुए भी एक तस्वीर साझा की है। जिसके कैप्शन पर लिखा है 'अलविदा सबसे कठिन है।'
3 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के शुरुआत में मलाइका ने खुलासा किया था कि उनके बेटे ने 12वीं पास करने के बाद गैप ईयर चुना था। उन्होंने कहा था कि मैं स्पष्ट थी कि अगर अरहान गैप ईयर चुनता है, तो उसे अपने समय का अच्छी तरह से उपयोग करना चाहिए। मैंने उससे विभिन्न चीजों में संलग्न होने के लिए कहा है। मलाइका का कहना था कि बेटे अरहान को कुछ नया सीखना है और अपना समय बर्बाद नहीं करना है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरहान अब मुंबई से बाहर पढ़ाई के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
मलाइका और अरबाज तलाक ले चुके हैं। उनकी शादी 1998 में हुई थी। साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था। हाल ही में मलाइका, अरहान और अरबाज को फैमिली लंच के दौरान साथ देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।