फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hema Malini: हेमा मालिनी को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मानित

Mon, 21 Nov 2022 05:10 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 21 Nov 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini honored with Pride of Nation Award by Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच लगातार सामाजिक सेवाओं में तल्लीन रहने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी को मुंबई में प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों प्राप्त हुआ। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सोसाइटी अचीवर्स अवार्ड की तरफ से मिले इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल रहे।

Hema Malini honored with Pride of Nation Award by Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हेमा मालिनी अभी दो दिन पहले ही दुबई से लौटी हैं जहां उन्हें फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दो दिन में दो अलग अलग देशों में दो महत्वपूर्ण पुरस्कार मिलने से हेमा मालिनी भी अभिभूत दिखीं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में हेमा मालिनी कहती हैं, ‘इन पुरस्कारों के लिए मैं इनके आयोजकों के साथ साथ उन तमाम प्रशंसकों की भी बहुत आभारी हूं जिनका प्यार मुझे लगातार मिलता रहा है। हिंदी सिनेमा ने मुझे जो कुछ दिया है वह सब इन प्रशंसकों की वजह से ही है और मैं हमेशा अपने शुभचिंतकों की कृतज्ञ हूं जिनके स्नेह और आशीर्वाद ने मुझे ये प्रसिद्धि दी और जिसके जरिये मैं जनसेवा के अपने संकल्प से लगातार जुड़ी रह सकी।’

Hema Malini honored with Pride of Nation Award by Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हेमा मालिनी ने साल 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ के जरिये हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था और आखिरी बार बड़े परदे पर दो साल पहले वह फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में नजर आईं थीं। फिल्मों में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर रहीं हेमा मालिनी की फैन फॉलोइंग का नजारा दुबई के पुरस्कार समारोह में भी खूब दिखा। वैसे तो यहां गोविंदा से लेकर जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, मानुषी छिल्लर, नरगिस फाकरी, तमन्ना भाटिया और शहनाज गिल तक तमाम सितारे मौजूद रहे लेकिन पुरस्कारों की ये शाम हेमा मालिनी के ही नाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini honored with Pride of Nation Award by Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन पुरस्कारों का सबसे भावुक और सबसे उम्दा लम्हा तब आया जब मंच पर अभिनेता रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ उतरे। फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने के दौरान हेमा मालिनी ने अपने शरारती अंदाज में चुटकी भी ली और कहा, ‘पिछले 15 साल से मुझे लगातार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलते ही जा रहा है, मिलते ही जा रहा है और मुझे लगता है कि ये आगे भी मुझे यूं ही मिलता ही रहेगा। लेकिन, ये अच्छा है। पुरस्कार मिलकर अच्छा ही लगता है। आप सबने मुझे फिल्मों में देखा और आपका ये प्यार ही मुझे यहां तक लेकर आया है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed