किसान आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स के ट्वीट ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। एक के बाद एक फिल्मी सितारें उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी का नाम भी जुड़ गया है। हेमा मालिनी ने विदेशी सेलेब्स पर सीधा हमला बोला है।
किसान आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स के ट्वीट पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी ने ट्वीट किया और कहा कि, 'विदेशी सिलेब्रिटीज भारत के आंतरिक मामले पर भी टिप्पणी कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे देश का सिर्फ नाम ही सुना है। वे हमारी नीतियों और घटनाओं पर बयान दे रहे हैं। आश्चर्य है कि आखिर वे पाना क्या चाहते हैं और इससे भी अहम बात यह है कि आखिर किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं?'
‘Im intrigued by foreign celebrities to whom our glorious country, India, is just a name they have heard, boldly making statements about our internal happenings and policies! Wonder what they are trying to achieve, and more imptly, who are they trying to please?’🤔
— Hema Malini (@dreamgirlhema) February 4, 2021
बता दें कि हेमा मालिनी से पहली कई और भी बॉलीवुड सितारों ने विदेशी सेलेबस के ट्वीट पर आपत्ति जताई। अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर, फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, सिंगर लता मंगेशकर और एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई स्टार्स ने विदेशी हस्तियों की ओर से बयान दिए जाने का विरोध करते हुए इसे एक प्रोपेगैंडा बताया।
भारत में किसान आंदोलन करीब दो महीने से चल रहा है। इसी मामले में विदेशी सेलेब्स ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' तो वहीं पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने ट्वीट कर लिखा था, 'पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी. मैं किसानों के साथ हूं।' इसके अलावा विदेशी पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था।