फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा, कहा- मैं नहीं चाहती थी...

Tue, 22 Oct 2019 04:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 22 Oct 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Hema malini revealed About Husband Dharmendra First Wife prakash kaur
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और  हेमा मालिनी की जोड़ी आज भी रिलेशनशिप्स गोल देती नजर आती है। दोनों के बीच बेशुमार प्यार आज भी जग जाहिर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के प्यार और शादी का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं, ऐसे में हेमा ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते और उनकी पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की है।

Hema malini revealed About Husband Dharmendra First Wife prakash kaur
Parkash Kaur, Hema Malini and Dharmendra - फोटो : file photo

दरअसल हेमा मालिनी अक्सर अपने निजी जीवन पर बात करने से बचती नजर आती हैं। लेकिन इस बार हेमा ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की है। फिल्म क्रिटिक और जर्नलिस्ट सुभाष के झा से बातचीत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में बात की। 

Hema malini revealed About Husband Dharmendra First Wife prakash kaur
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार - फोटो : Hema Malini Twitter
धर्मेंद्र के बारे में हेमा ने कहा- 'जिस वक्त मैंने पहली बार धरम जी को देखा था तभी मुझे अहसास हो गया था कि वो सिर्फ मेरे लिए बने हैं और मैंने उनके साथ अपना पूरा जीवन व्यतीत करने का फैसला कर लिया।' वहीं डेंगू से हाल ही में रिकवर हुए धर्मेंद्र के बारे में हेमा ने कहा- 'धरम जी कहते हैं कि उन्हें पैरों में बहुत दर्द है। मुझे लगता है कि हम बूढ़े होते जा रहे हैं। लेकिन हमारा एक-दूसरे पर भरोसा पहले की तरह बना हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema malini revealed About Husband Dharmendra First Wife prakash kaur
Dharmendra and Hema

वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर  के बारे में हेमा ने कहा- 'मैं नहीं चाहती थी कि हमारी शादी से किसी को भी दुख पहुंचे। उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने कभी अपनी जिंदगी में मेरा हस्तक्षेप महसूस नहीं किया। मैंने धर्मेंद्र से शादी की लेकिन कभी उन्हें उनकी पहली फैमिली से अलग नहीं किया।' गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा फिल्म सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Hema malini revealed About Husband Dharmendra First Wife prakash kaur
सांसद हेमामालिनी ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया - फोटो : अमर उजाला

वहीं बातचीत में जब हेमा से उनकी खूबसूरती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'क्या ब्यूटी? क्या सीक्रेट? मैंने कभी अपने आप को खूबसूरत नहीं सोचा। वो तो दूसरे लोग हैं जो बताते रहते हैं कि मैं खूबसूरत हूं। तब मैं सोचती हूं क्या मैं सच में खूबसूरत हूं? मुझे लगता है खूबसूरत रहने का सीक्रेट है इसके बारे में बिल्कुल भी ना सोचना।'

पढ़ें: राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख', रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed