फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hema Malini: 'मैंने उनसे कभी बात नहीं की लेकिन...,' हेमा ने बताया धर्मेंद्र की पहली पत्नी से न मिलने का कारण

Tue, 27 Jun 2023 05:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini reveals she never met Dharmendra first wife Prakash Kaur says I respect her a lot
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब पिछले काफी समय से अभिनेत्री राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गई हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा को अपने फिल्मी करियर के दौरान चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र से प्यार हो गया था और समाज की परवाह न करते हुए दोनों से शादी भी कर ली थी। अब वर्षों बाद हेमा ने खुलासा किया है कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से कभी क्यों नहीं मिली हैं।

Hema Malini reveals she never met Dharmendra first wife Prakash Kaur says I respect her a lot
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, धर्मेंद्र के पोते करण देओल अपनी प्रेमिका दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण की शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स ने शिरकत की, लेकिन इन समारोहों में कहीं भी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर देओल परिवार पर सवालों के बौछार होने लगे, जिसका अब जाकर हेमा मालिनी ने जवाब दिया है।

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्सीडेंट के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, फैंस का भी जताया आभार

Hema Malini reveals she never met Dharmendra first wife Prakash Kaur says I respect her a lot
धर्मेंद्र-प्रकाश कौर-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी ने बार-बार कहा है कि वह धर्मेंद्र के दूसरे परिवार को परेशान नहीं करना चाहती हैं और इसलिए वह उनसे दूर रहती हैं। अब हेमा ने अपने पति की पहली पत्नी से ना मिलने का भी यही कारण बताया है और कहा है कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का बहुत सम्मान करती हैं। हालांकि, उन्होंने कभी प्रकाश से बात नहीं की है।

Apurva Asrani: इस वजह से अपूर्व असरानी ने ट्विटर को कहा अलविदा, लेखक ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini reveals she never met Dharmendra first wife Prakash Kaur says I respect her a lot
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा ने कहा, 'मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो कुछ भी किया, मैं उससे खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई, जैसे कोई भी पिता निभाएगा। मुझे लगता है कि मैं इससे खुश हूं।'

Zeeshan: सह-कलाकारों की इनसिक्योरिटी के कारण जीशान के रोल पर चली थी कैंची? 'स्कूप' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

 

विज्ञापन
Hema Malini reveals she never met Dharmendra first wife Prakash Kaur says I respect her a lot
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हेमा ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र से शादी करने से पहले वह प्रकाश कौर से कई बार सामाजिक समारोहों में मिली थीं। हालांकि, शादी के बाद उनकी राहें एक-दूसरे से नहीं जुड़ीं। वह प्रकाश कौर का बहुत सम्मान करती हैं। धर्मेंद्र से शादी करने के बाद वह कभी भी दोबारा उनसे नहीं मिलीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed