फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: हेमा मालिनी ने शाहरुख और गौरी की सुहागरात को कर दिया था बर्बाद, जानें पूरा माजरा

Mon, 01 Nov 2021 08:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 01 Nov 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini ruined Shah Rukh Khan and Gauri Khan first Night
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी पॉवर कपल की बात की जाती है, तो उसमें इंडस्ट्री के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान और उनकी लविंग वाइफ गौरी खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ने अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए लाखों-करोड़ों कपल्स को इंस्पायर किया है। शाहरुख और गौरी 25 अक्तूबर 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन ये भी सच है कि, गौरी खान को अपनी बेगम बनाने के लिए शाहरुख खान को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी से जुड़े कई किस्से बॉलीवुड गलियारों में सुनने को मिलते रहते हैं।


 
दोनों की पहली मुलाकात से लेकर तीन बार शादी करने तक, कपल से जुड़ी कहानियां फैंस चटकारे लेकर पढ़ते हैं। लेकिन आप शायद ही शाहरुख और गौरी खान की सुहागरात से जुड़ा किस्सा जानते होंगे। दोनों की पहली रात एक्ट्रेस हेमा मालिनी की वजह से बर्बाद हो गई थी और इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान भी एक इंटरव्यू में कर चुके हैं।

Hema Malini ruined Shah Rukh Khan and Gauri Khan first Night
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : Twitter: @TaranaSammu

शाहरुख खान ने जब गौरी संग शादी रचाई थी, तब ही उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इन दिनों अभिनेता ‘दिल आशना है’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी वजह से शादी के तुरंत बाद ही वह अपनी पत्नी गौरी को लेकर मुंबई आ गए थे। इस दौरान शाहरुख खान के पास रहने के लिए घर नहीं था इसी वजह से वह गौरी को लेकर एक हॉटल में चले गए थे। यहां पर अभिनेता अजीज मिर्जा ने शाहरुख और गौरी के लिए कमरा बुक करवाया था।

Hema Malini ruined Shah Rukh Khan and Gauri Khan first Night
हेमा मालिनी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी फिल्म 'दिल आशना है’ की डायरेक्टर थीं। कहा जाता है कि, गौरी के साथ हॉटल पहुंचने के बाद शाहरुख खान ने सबसे पहले हेमा मालिनी को फोन किया था। इस दौरान अभिनेता ने हेमा को बताया था कि, वह मुंबई वापस आ गए हैं। लेकिन जैसे ही हेमा को शाहरुख के आने के बारे में पता चला, तो एक्ट्रेस ने शाहरुख को मिलने के लिए सेट पर बुला लिया और शाहरुख भी हेमा मालिनी की इस बात को टाल नहीं पाए थे। इसी वजह से शाहरुख खान को अपनी सुहागत छोड़कर हेमा मालिनी से मिलने जाना पड़ा। इस दौरान शाहरुख गौरी को भी अपने साथ ही सेट पर लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini ruined Shah Rukh Khan and Gauri Khan first Night
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

हालांकि, हेमा मालिनी सेट पर नहीं थीं। ऐसे में शाहरुख खान ने गौरी को मेकअप रूम में बैठा दिया और खुद शूटिंग के लिए चले गए। दोनों लगभग रात 11 बजे सेट पर पहुंचे थे और शाहरुख को शूटिंग करते-करते रात के 2 बजे गए थे। कहा जाता है कि, गौरी यहां पर साड़ी, भारी-भरकर ज्वैलरी और चूड़ा पहने आई थीं और जिस कमरे में गौरी को बिठाया गया था, वहां पर काफी सारे मच्छर थे, जिन्होंने गौरी को काट-काटकर बुरा हाल कर दिया था। यह सब देखकर शाहरुख खान भावुक हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे।

विज्ञापन
Hema Malini ruined Shah Rukh Khan and Gauri Khan first Night
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में इस पूरी घटना को याद करते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि, ‘मुझे उस दिन अपने फैसले पर बहुत रोना आया था। मुझे ऐसा लगता था कि, वो दिन मेरे और गौरी के लिए अपमानजनक था। वो गौरी की सुहागरात थी, जो एक घटिया से मच्छर भरे कमरे में किसी का इंतजार करते हुए कटी थी।' इस इंटरव्यू में शाहरुख ने ये भी बताया था कि, जब मैं शूटिंग पूरी करके आया, तब गौरी ने मुझे कुछ नहीं कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed