{"_id":"607888418ebc3e8d1b2ecf0e","slug":"hema-malini-talked-about-her-relationship-with-sunny-and-bobby-deol-in-an-event-know-this-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अपने साथ हुए हादसे के दौरान सनी देओल का व्यवहार देख हैरान रह गईं थीं हेमा, किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अपने साथ हुए हादसे के दौरान सनी देओल का व्यवहार देख हैरान रह गईं थीं हेमा, किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, धर्मेंद्र-हेमा
- फोटो : Instagram
Link Copied
अभिनेत्री हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। उन्होंने अपने अभिनय से तो दर्शकों का दिल जीता ही साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों को धड़का दिया था। इसमें बॉलीवुड के कई अभिनेता शामिल थे। हालांकि बाजी मारी थी धर्मेंद्र ने जिन्होंने उनसे प्यार भी किया और शादी भी। हालांकि धर्मेंद्र की पहले से एक पत्नी थीं और बच्चे भी। ऐसे में अक्सर ये सवाल उठता है कि हेमा और धर्मेंद्र के पहले पत्नी के बच्चों के बीच कैसे संबंध रहे? इसका जवाब ड्रीम गर्ल ने एक इवेंट में दिया था।
Trending Videos
2 of 5
हेमा और धर्मेंद्र
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था। साथ काम करते करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। धर्मेंद्र हेमा से शादी करना चाहते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। धर्मेंद्र उस वक्त सनी, बॉबी, विजेता और अजीता के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : Instagram
ऐसे में धर्मेंद्र के लिए हेमा से शादी करना आसान नहीं था। हालांकि धर्मेंद्र ने मन बना लिया था कि वो हेमा से शादी करके ही रहेंगे। शादी के बाद अक्सर ये सवाल उठता था कि धर्मेंद्र के पहले बच्चों ने हेमा को कभी पसंद किया या नहीं? कुछ सालों पहले अपनी बायोग्राफी की लॉन्चिंग के दौरान हेमा ने सनी और देओल से अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और इन तमाम सवालों का जवाब दे दिया था।
4 of 5
सनी देओल-हेमा मालिनी
हेमा ने कहा कि, 'हर कोई सोचता है कि हमारे बीच कैसा रिश्ता है। ये बेहद खूबसूरत और बढ़िया है। जब जरुरत है तो वो (सनी)हमेशा साथ होते हैं, धरम जी भी। इसके बाद उन्होंने एक हादसे का भी जिक्र किया था। हेमा ने बताया था कि जब एक बार उनके साथ हादसा हुआ था तो सनी देओल के व्यवहार को देखकर वो हैरान रह गई थीं।
हेमा ने बताया था कि, 'वो पहले इंसान थे जो मुझे देखने घर पर आए थे और उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि स्टिचिज के लिए डॉक्टर्स मौजूद हों। मैं उन्हें इतना ख्याल रखता देख हैरान हो गई थी। ये बताना ही काफी है कि हमारे बीच कैसे रिश्ते हैं'। सनी और बॉबी अपनी बहनों ईशा और अहाना से भी काफी लगाव रखते हैं और पूरे परिवार में खूब प्यार देखने को मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।