टीवी जगत के मशहूर अभिनेता राम कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया। अनिल कपूर एक बिजनेस टाइकून थे। उनके निधन का राम कपूर और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। इस बात की जानकारी राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने पोस्ट साझा कर दी है।
राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन और करण वाही को मिली जान से मारने की धमकी, पांच खबरें
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था, जिससे आज भी लोग उभर नहीं पाए हैं। उनके फैंस आज भी सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की लगातार मांग करते रहते हैं। इसी बीच एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर सुशांत के फैंस काफी भड़क गए हैं।
'न्याय द जस्टिस' का टीजर देखकर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, बोले- फिल्म बनाने की हिम्मत कैसे हुई?
फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बनने जा रही तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक के एलान पर इसके निर्माता आस्कर रवीचंद्रन ने आश्चर्य जाहिर किया है। आस्कर का कहना है कि फिल्म की कहानी के सारे अधिकार उनके पास सुरक्षित हैं और वह बिना उनकी अनुमति फिल्म का रीमेक नहीं कर सकते। इस बारे में फिल्म निर्देशक शंकर का कहना है कि फिल्म ‘अन्नियन’ की कथा, पटकथा और निर्देशन उनका था और फिल्म भी इसी क्रेडिट के साथ रिलीज हुई है। आस्कर को भेजे एक पत्र में शंकर ने उनसे फिल्म की हिंदी रीमेक में अनावश्यक हस्तक्षेप से बाज आने को कहा है।
Anniyan: ‘अन्नियन’ की रीमेक को लेकर भिड़े ओरीजनल के निर्माता और निर्देशक, लंबी कानूनी लड़ाई के आसार
मुंबई में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग पर बुधवार से लगी रोक के बाद तमाम निर्माताओं ने अपने कलाकारों और तकनीशियनों को सूबे के सबसे नजदीकी राज्य गोवा पहुंचने को कह दिया है। वहां के बंगलों और होटलों में फिल्म की शूटिंग से जुड़े लोगों की भीड़ एकाएक बढ़ने से गोवा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार को गोवा में फिल्म शूटिंग की अनुमति देने वाली नोडल एजेंसी ने निर्माताओं को राज्य में बिना अनुमति शूटिंग करने को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।
मुंबई: शूटिंग पर रोक लगते ही गोवा भागे दर्जनों निर्माता, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ने थमाया ये नोटिस
हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर एक पोस्ट साझा करने के बाद टीवी अभिनेता करण वाही को नफरत भरे संदेश और मौत की धमकी मिल रही है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है। करण वाही ने बताया कि उन्हें कोविड-19 महामारी के बीच कुंभ मेले में नागा साधुओं के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद अपमानजनक संदेश और जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने यूज़र्स से मिले मेसेजे के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने उन पर 'हिंदू भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगाया।
कुंभ के शाही स्नान पर ट्वीट करना इस एक्टर को पड़ा भारी, मिलने लगी जान से मारने की धमकी
