फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन के ये 5 शो घर-घर में हुए जबरदस्त हिट, रामायण देखने के लिए तो आज भी बेताब रहते हैं लोग

Sun, 24 Mar 2019 03:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
here are 5 top tv serials of doordarshan
doordarshan shows

देश में टीवी के शुरुआती दौर में जिन कार्यक्रमों ने धूम मचाई थी, आज भी उनकी यादें करोड़ों जेहन में ताजा हैं। भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' पर आने वाले ये सीरियल्स की पहुंच हर घर में हुआ करती थी। अगर हम कहे कि इसी दूरदर्शन से हम दुनिया जहान के सारे दृश्य देख पाएं तो इसमें अतिशयोक्ति नहीं होगी। आइए बात करते हैं दूरदर्शन के उन 5 सीरियल्स के बारे में।

here are 5 top tv serials of doordarshan
hum log
हम लोग
मनोहर श्याम जोशी का शो 'हम लोग' उस दौर का सबसे बेहतरीन शो था। 154 एपिसोड वाला यह धारावाहिक 7 जुलाई, 1984 को शुरू हुआ और 17 दिसंबर, 1985 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इसके निम्न मध्यवर्गीय पात्र न सिर्फ दर्शकों से कनेक्ट करने में कामयाब रहे, बल्कि वे आम लोगों की बात उन्हीं की जुबान में करते दिखे। पारिवारिक घटनाक्रमों पर आधारित इस कार्यक्रम ने अपनी अलग ही पहचान बनाई।
here are 5 top tv serials of doordarshan
buniyad
बुनियाद
दूरदर्शन के अपने हर सीरियल का एक फ्लेवर था और हर कोई अपने पसंदीदा सीरियल का इंतजार करता था। भारत में टेलीविजन आने के शुरुआती दौर में बुनियाद सीरियल ने भी अपने दर्शकों के बीच खासी जगह बनाई। इसे रमेश सिप्पी और ज्योति ने निर्देशित किया। इस नाटक की लोकप्रियता इतनी थी कि इसे सालों बाद कई निजी चैनलों ने भी ऑन एयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
here are 5 top tv serials of doordarshan
ramayan
रामायण
25 जनवरी, 1987 को इसका टीवी पर आगाज हुआ और 31 जुलाई, 1988 तक इसने दर्शकों और उनके इमोशंस को बांधकर रखा। इस शो की लोकप्रियता इतनी थी की रविवार की सुबह देर तक सोने वाले भी इसे देखने के लिए जल्दी उठ जाया करते थे। इतना ही नहीं शो में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोगों ने राम मानना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन
here are 5 top tv serials of doordarshan
shaktiman
शक्तिमान
शक्तिमान उस दौर का ऐसा शो था जिसने खासकर बच्चों को दीवाना बनाया। अभिनेता मुकेश खन्ना के जीवंत अभिनय ने इस किरदार को अमर कर दिया। सीरियल ने 400 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे किए और टीवी की दुनिया में छा गया। शो के खत्म होने के बाद छोटी छोटी मगर मोटी बातें खूब पसंद किया जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed