बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी बड़ी है उतनी ही प्रसिद्ध भी है। इसमें काम करने वाले एक्टर्स के लाखों करोड़ों फैंस हैं, जिनके पीछे फैंस दीवाने होते हैं। हमने कई बार देखा है कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इनसे मिलने के लिए फैंस सारी हदें पार कर देते हैं और कभी-कभी फैंस की ये दीवानगी पागलपन में बदल जाती है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में......
Bollywood Fans: अपने पसंदीदा एक्टर्स की दीवानगी में फैंस ने पार की सारी हदें, किसी ने बदला नाम तो एक ने बनवा डाला मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी ख्याती भारत में ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। इनके फैंस की संख्या का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। लेकिन आज हम इनके लखनऊ में रहने वाले ऐसे फैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपना नाम ही बदल लिया है। विशाल सिंह शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपना नाम बदल कर 'विशाहरुख' रख लिया। इसके साथ ही विशाल ने अपने घर की हर दीवार पर अभिनेता की हजारों तस्वीरें लगा रखी हैं। इनके घर का हर कोना शाहरुख की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों से सजा हुआ है।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जगह इंडस्ट्री में कोई नहीं ले पाएगा। बिग बी ने अपने हर रोल को इतनी शिद्दत से निभाया है कि उनके ऊपर हर किरदार फिट लगता है। इतने साल के जबरदस्त करियर के बाद उनके फैंस की संख्या का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फैंस उनके पीछे पागल रहते हैं। इन्हीं में से एक फैन ने अमिताभ का कोलकाता में एक मंदिर बनवा रखा है, जिसमें उनकी मूर्ती लगी हुई है। यहां लोग बिग बी की पूजा करने आते हैं और 'जय श्री अमिताभ' के मंत्र का जाप भी करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम पर आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम कर ली है। वह अब बॉलीवुड अभिनेत्री से ज्यादा एक ग्लोबल आइकन के तौर पर जानी जाती हैं। अभिनेत्री के एक फैन ने उनकी पांच फुट लंबी पेंटिंग बनाई थी, जिसे देखकर आम जनता ही नहीं खुद प्रियंका भी चौंक गई थीं।
भाईजान के नाम से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान के लाखों फैन हैं, जो इनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। एक बार इनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए एक फैन फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर भूख हड़ताल पर चला गया था, जिसे देखकर सब हैरान थे।