बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। अनुपम का जन्म भले ही एक गरीब परिवार में हुआ था लेकिन अपनी मेहनत और लाजवाब एक्टिंग के दम पर उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड का ही सफर तय नहीं किया बल्कि वो हॉलीवुड तक भी पहुंच गए। अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। उनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे और पेशे से एक क्लर्क थे। शिमला में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद अनुपम ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से आगे की पढ़ाई पूरी की। इन 10 किरदारों में छुपी है अनुपम खेर की पूरी अभिनय यात्रा...
{"_id":"5c809abbbdec22143f756b27","slug":"here-are-top-10-role-played-by-anupam-kher-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने बॉलीवुड को दिया 'सारांश', फिर 35 साल बाद बने 'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने बॉलीवुड को दिया 'सारांश', फिर 35 साल बाद बने 'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'
Thu, 07 Mar 2019 10:10 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
saransh
सारांश
ताराचंद्र बड़जात्या के प्रोडक्शन और महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' साल 1984 में रिलीज हुई फैमिली ड्रामा थी। इस फिल्म में अनुपम ने बीवी प्रधान का किरदार निभाकर दर्शकों को रुला दिया था। अनुपम ने अपनी किरदार में ऐसी जान डाली कि हर कोई उनकी तारीफें करने लगा।

karma
कर्मा
साल 1986 में आई सुभाष घई की 'कर्मा' फिल्म में अनुपम खेर निगेटिव रोल में नजर आए। इस फिल्म में अनुपम ने डॉक्टर डैंग का किरदार निभाया। दिलीप कुमार, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स ने फिल्म में ऐसा कमाल दिखाया कि कर्मा उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

ram lakhan anupam kher
राम लखन
अशोक घई के प्रोडक्शन और सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम लखन' 1989 में आई क्राइम ड्रामा थी। इसमें अनुपम ने माधुरी दीक्षित के पिता देओधर शास्त्री का किरदार निभाया। इस फिल्म से पहली बार अनुपम एक अलग अवतार में दिखे। फिल्म की सफलता से अनुपम की भी सराहना हुई।

anupam kher
डैडी
महेश भट्ट के निर्देशन में साल 1989 में दूरदर्शन पर 'डैडी' फिल्म आई। इस फिल्म से उनकी बेटी पूजा भट्ट ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुपम खेर और मनोहर सिंह लीड रोल में थे। अनुपम ने इस फिल्म में आनंद का किरदार निभाया। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए अनुपम को स्पेशल ज्यूरी का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया।