सब्सक्राइब करें

आपने देखा क्या पैडमैन से राधिका आप्टे और सोनम कपूर का पहला लुक, तेल लगे बालों में जंच रहे अक्षय

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Here is first look of Akshay Kumars Padman, sonam and Radhika is looking vibrant
'मिस्टर खिलाड़ी' अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'पैडमैन' रिलीज के लिए पूरी तैयार है। ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्म 'पैडमैन" अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्‍म में अक्षय के अपोजिट राधिका आप्‍टे और सोनम कपूर नजर आने वाली हैं।
Trending Videos
Here is first look of Akshay Kumars Padman, sonam and Radhika is looking vibrant
अक्षय कुमार ने बुधवार को फिल्म से जुड़े दो फोटोज सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किए। जिसके बाद देखते ही देखते पैडमैन ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। पहली फोटो में अक्षय की पत्नी का किरदार निभा रहीं राधिका आप्टे नजर आ रही है। ब्लैक एंड वाइट इस तस्वीर में दोनों फब रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Here is first look of Akshay Kumars Padman, sonam and Radhika is looking vibrant
दूसरी तस्वीर अक्षय सोनम कपूर के साथ दिख रिक्शे की बैलगाड़ी की सवारी करते बेहद खुश दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि ये फोटो कलरफुल है। इन दोनों ही फोटो में अक्षय दो अलग लुक में दिख रहे हैं. राधिका आप्‍टे के साथ जहां वह तेल लगे बालों के साथ देसी अवतार में दिख रहे हैं, जबकि सोनम के साथ वह शर्ट-पेंट पहने शहरी लुक में जंच रहे हैं।
 
Here is first look of Akshay Kumars Padman, sonam and Radhika is looking vibrant
अक्षय ने अपनी यह फोटो पोस्‍ट करते हुए कैप्शन दिया, 'वह कारण, जिसके चलते वह पैडमैन बना.. जानिए 26 जनवरी, 2018 को'। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन आर बाल्कि कर रहे हैं तो प्रोडक्शन ट्विंकल खन्ना। उन्होंने भी ट्वीट कर इन तस्वीरों के साथ अपनी भी एक फोटो पोस्ट की।
 
विज्ञापन
Here is first look of Akshay Kumars Padman, sonam and Radhika is looking vibrant
महावारी जैसी विषय पर बन रही फिल्म में अक्षय 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंथा नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें महिलाओं की भलाई के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाने की कहानी रूपहले पर्दे पर दिखाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed