{"_id":"612bc18696573349f43b6cad","slug":"here-salman-khan-s-co-star-renu-arya-from-his-debut-film-biwi-ho-toh-aisi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुमनाम: एक सुपरहिट फिल्म देकर गायब हुई सलमान की पहली हीरोइन, जानें आजकल कहां हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुमनाम: एक सुपरहिट फिल्म देकर गायब हुई सलमान की पहली हीरोइन, जानें आजकल कहां हैं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेनू आर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की तमन्ना भला किसकी नहीं होगी। हर कलाकार उनके साथ फिल्म में काम करने की इच्छा रखता है। सलमान ने कई लोगों को काम देकर उनकी जिंदगी बदल दी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो सलमान के साथ काम करके गुमनाम भी हो गए। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान के साथ काम किया लेकिन आज दर्शक उन्हें भुला चुके हैं। आपको रेनू आर्या याद हैं? ये वही अभिनेत्री हैं जो फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान खान के लिए सीने पर गोली खाती है। सलमान खान की यह पहली फिल्म थी और रेनू उनकी पहली हिरोइन। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। लेकिन रेनू आर्या अचानक ही फिल्मों और शोबिज की दुनिया से गायब हो गईं।
2 of 5
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या
रेनू का करियर भी 1988 में इसी फिल्म से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 'चांदनी', 'बंजारन' और 'जंगबाज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। रेनू का बॉलीवुड करियर सिर्फ 4 साल का था। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो गईं जिसे आज तक कोई ढूंढ नहीं पाया।
3 of 5
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या
सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सालों पहले उनकी मुलाकात फ्लाइट में रेनू आर्या से हुई थी। लेकिन वो इतनी बदल चुकी थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। शायद फिल्म इंडस्ट्री के किसी शख्स ने उन्हें ढूंढने की कोशिश भी नहीं की होगी। लेकिन आज रेनू आर्या कहां हैं और किस हाल में हैं या क्या कर रही हैं, किसी को कोई खबर नहीं है। क्या फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी शख्स ने या फिर सलमान ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की होगी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेनू आर्या
'बीवी हो तो ऐसी' जब हिट हुई तो सभी के करियर को बहुत फायदा हुआ। खासकर सलमान खान के करियर को। इसी की बदौलत उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। फिल्म हिट होने से सलमान को काफी फायदा हुआ था। इसी की बदौलत उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। लेकिन रेनू आर्या तो जैसे छोटी-मोटी भूमिकाओं में ही सिमट गईं। कहने को तो रेनू ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार संग रेनू आर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन रेनू को वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। इस फिल्म का नाम था बंजारन। फिल्म फ्लॉप रही और तब से रेनू आर्या कहां हैं किसी को पता नहीं। रेनू आर्या अपनी शादीशुदा लाइफ में बिजी हैं और उनकी दो बेटियां हैं- सलोनी और दीया। शादी के बाद अब रेनू आर्या से रेनू सिंह बन चुकी हैं और सिंपल लाइफ जी रही हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।