{"_id":"62678100b580a65012008f02","slug":"heropanti-2-promotion-fan-fainted-after-seeing-tiger-shroff-actor-hugged-her-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ को देख होश खो बैठी फैन, अभिनेता ने गले लगाकर ऐसे संभाला; यहां देखिए वायरल वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ को देख होश खो बैठी फैन, अभिनेता ने गले लगाकर ऐसे संभाला; यहां देखिए वायरल वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फीमेल फैन के साथ टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म में टाइगर एक बार अपने एक्शन सीन्स से सबको हैरान करने वाले हैं। इसी वजह से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को देखकर एक फीमेल फैन बेहोश हो गई।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुंबई में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। यहां पर दोनों को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे। इसी दौरान अभिनेता को देखने के बाद भीड़ में मौजूद एक फीमेल फैन बेहोश हो गई। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग एक लड़की को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उसे पानी भी पिलाते हैं लेकिन वह पानी पीने के लिए मना कर देती है। इसके बाद टाइगर श्रॉफ उस फैन को ऊपर स्टेज पर बुलाते हैं और उसे अपने गले लगा लेते हैं।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : insta
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अभिनेता की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लड़की के मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों ने टाइगर श्रॉफ का डायलॉग 'बच्ची हो क्या' कमेंट में लिखा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'टाइगर को अपनी छोटी बच्ची मिल गई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सेलिब्रिटी से मिलने की निंजा टेक्निक।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'छोटी बच्ची हो क्या, कुछ हो जाता तो।' इसी तरह के और भी कमेंट यूजर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Heropanti 2
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए टाइगर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, अब 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर और तारा सुतारिया के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।