फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपलब्धि: फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी Alia Bhatt का डंका, हॉलीवुड की अभिनेत्री को पछाड़ पाया ये स्थान

Tue, 26 Apr 2022 11:04 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 26 Apr 2022 11:04 AM IST
सार

, ऐसा करने वाली एकमात्र भारतीय

विज्ञापन
Alia Bhatt joins Will Smith, Zendaya and others as the only Asian in the top 5 cinema influencers list on Instagram Next Indian is Priyanka Chopra
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी परफॉर्मेंस और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। नतीजतन आलिया भट्ट का नाम इंस्टाग्राम के टॉप 5 इनफ्लुएंसर्स की सूची में शामिल हो गया है। बता दें कि इस सूची में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय और एशियाई अभिनेत्री हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट अब जल्द ही 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Alia Bhatt joins Will Smith, Zendaya and others as the only Asian in the top 5 cinema influencers list on Instagram Next Indian is Priyanka Chopra
आलिया भट्ट - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इन वजहों से बढ़े फॉलोअर्स
आलिया भट्ट निस्संदेह हमारे देश की प्रसिद्ध महिला अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों में मुख्य कलाकार की भूमिका निभाने के अलावा आलिया भट्ट आरआरआर में कैमियो रोल निभा रही हैं और खुद के प्रोडक्शन फर्म (Eternal Sunshine Productions) पर भी काम कर रही हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर से शादी की वजह से भी सोशल मीडिया यूजर्स की दिलचस्पी आलिया भट्ट की निजी जिंदगी में काफी बढ़ गई है।

Alia Bhatt joins Will Smith, Zendaya and others as the only Asian in the top 5 cinema influencers list on Instagram Next Indian is Priyanka Chopra
alia bhatt - फोटो : instagram

आलिया के हैं इतने फॉलोअर्स
आलिया भट्ट वर्तमान में विल स्मिथ (64.7 मिलियन फॉलोअर्स) के ठीक बाद चौथे स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर 64.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ही अभिनेत्री की प्रोफाइल पर 5.32 फीसदी इंगेजमेंट है। बता दें कि इस सूची में केवल सिनेमा से जुड़े अभिनेताओं या हस्तियों और कलाकारों को ही शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt joins Will Smith, Zendaya and others as the only Asian in the top 5 cinema influencers list on Instagram Next Indian is Priyanka Chopra
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉप 5 में शामिल हैं ये कलाकार
कलाकार फॉलोअर्स
ज़ैंडेया 0.1 बिलियन
टॉम हॉलैंड 66 मिलियन
विल स्मिथ 64.7  मिलियन
आलिया भट्ट 64.1 मिलियन
जॅनिफ़र लोपैज़ 204 मिलियन
विज्ञापन
Alia Bhatt joins Will Smith, Zendaya and others as the only Asian in the top 5 cinema influencers list on Instagram Next Indian is Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने हासिल किया 13वां स्थान
आलिया भट्ट ने न केवल शीर्ष पांच में जगह बनाई है, बल्कि शीर्ष 10 में भी शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं। सूची में आगे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा 13वें स्थान पर हैं। वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रश्मिका मंदाना ने भी टॉप-20 में जगह बनाई है। 20वें स्थान तक किसी भी पुरुष अभिनेता ने जगह नहीं बनाई है। 23वें स्थान पर अक्षय कुमार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed